23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी महिला डॉक्टर से होटल में बलात्कार, 17 लाख भी ऐंठे, बोला- मुंह खोला तो नेट पर डाल दूंगा ‘वो’ वीडियो

वह पिछले 6 माह से फरार था। कल शाम को पुलिस उसे तिहाड़ जेल से लेकर निकली जो आज इंदौर आएगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 5 Aug 2019, 1:03 PM IST

indore

सरकारी महिला डॉक्टर से होटल में बलात्कार, 17 लाख भी ऐंठे, बोला- मुंह खोला तो नेट पर डाल दूंगा ‘वो’ वीडियो

लखन शर्मा @ इंदौर. देवास में पदस्थ आयुष विभाग की सरकारी डॉक्टर के साथ बलात्कार करने वाला आरोपित तिहाड़ जेल में बंद था। वहां भी वह दिल्ली की एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में बंद था। इंदौर पुलिस अब उसे प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आ रही है। वह पिछले 6 माह से फरार था। कल शाम को पुलिस उसे तिहाड़ जेल से लेकर निकली जो आज इंदौर आएगा। यहां अजाक थाने में उस पर प्रकरण दर्ज है।

आरोपित पर महिला डॉक्टर से बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोपित विजय कुमार यादव ने छोटी ग्वालटोली थाना की होटल में डॉक्टर के साथ बलात्कार किया था, महिला अनुसूचित जाति की होने की वजह से उसने अजाक थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। उसने महिला से 17 लाख रुपए भी ऐंठ लिए थे। सीएसपी ज्योति उमठ इसकी जांच कर रही थीं।

यह था पूरा मामला

आरोपित विजय कुमार यादव ग्राम भेरा पट्टी दरभंगा बिहार से महिला डॉक्टर की दोस्ती एक शादी वाली वेबसाइट के जरिए हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि दो साल पहले हम मिले जब विजय ने इंदौर व भोपाल में लोको पायलट की ट्रेनिंग लेना बताया। इस बीच वह पिछले दो साल में कई बार मिला और अलग-अलग कारणों से मुझसे अब तक 17 लाख रुपए ले चुका है। उसने मेरे साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार भी किया। जब मुझे विजय की सच्चाई के बारे में पता लगा तो उसका भाई राम बाबू यादव भी मुझे धमकाने लगा। कहता था कि हमारे पास उसके कई फोटो और वीडियो हैं। अगर किसी को बताया तो सब इंटरनेट पर डाल देंगे। पीडि़त महिला आयुर्वेद की सरकारी डॉक्टर हैं जो देवास में पदस्थ हैं। महिला ने बताया कि विजय ने पिछले दिनों सरवटे बस स्टैंड की एक होटल में बलात्कार किया। महिला ने आरोपितों के जो-जो ठिकाने बताए पुलिस कई जगह पहुंची, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए।

देवास की डॉक्टर दिल्ली पहुंच गई और...

मिली जानकारी के अनुसार आरोपित विजय तिहाड़ जेल में भी बलात्कार के मामले में बंद था। दरअसल वह पूर्व में भी दो-तीन महिलाओं के साथ इस तरह से हरकत कर चुका है। दिल्ली में भी उसने एक महिला से बलात्कार किया और फिर शादी करने वाला था। देवास की महिला डॉक्टर को जब यह जानकारी लगी तो वह दिल्ली पहुंच गई और आरोपित विजय से शादी करने वाली महिला को सब कुछ बताया और जमकर हंगामा किया। इसके बाद दिल्ली की महिला ने भी आरोपित विजय पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज करवा दिया। इसी मामले में वह तिहाड़ जेल में बंद हो गया था। इंदौर पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस उसे प्रोटेक्शन वारंट पर ला रही है। इसके पूर्व भी आरोपित विजय पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं।

ला रहे हैं इंदौर

आरोपित विजय तिहाड़ जेल में बलात्कार के एक अन्य मामले में बंद था। वह पूर्व में भी अन्य महिलाओं से इस तरह के कृत्य कर चुका है। उसका भाई रामबाबू अभी फरार है। इंदौर में अजाक थाने में विजय और उसके भाई पर प्रकरण दर्ज था। विजय को भी इंदौर ला रहे हैं।
ज्योति उमठ, सीएसपी संयोगितागंज