8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघ कार्यकर्ता की पिटाई कर लूट ले गए मोबाइल

- शहर में चार स्थानों पर मोबाइल और चेन लूट की वारदात

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Apr 06, 2023

#Loot: Milk Cooperative Society Secretary robbed

#Loot: Milk Cooperative Society Secretary robbed

इंदौर। शहर में कल चार स्थानों पर लूट की वारदात हुई। स्कूटर सवार आरोपियों ने बाद एक करके शहर के अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक लुटेरों ने संघ कार्यकर्ता को लूट लिया। वह अपने दोस्त के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान यह वारदात हो गई।
शिवम पवार पिता रेवाराम पवार (21) निवासी धरमपुरी हाल तेजाजी नगर की शिकायत पर राज पिता विनोद नागर, मिलन पिता विनोद नागर और संगम के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह संघ कार्यकर्ता है और कल अपने दोस्त के घर से खाना खाकर लौट रहा था। इसी दौरान श्रीयंत्र नगर में आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसकी गाड़़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। एक आरोपी ने उनकी जेब से सात सौ रुपए और मोबाइल निकाल लिया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। उन्होंने शोर मचाया तो उनके साथी भी आ गए। आरोपियों ने उनका मोबाइल लूटा और वहां से भाग गए। एक आरोपी को पकड़ लिया था। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के नाम भी बता दिए।

सिपाही ने पकड़ा
राजीव गांधी चौराहे पर लूट कर भाग रहे आरोपियों को ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक ने पकड़ लिया। संजय पिता देवी ङ्क्षसह निवासी सिमरोल रोड महू की शिकायत पर नाबालिग और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संजय ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान स्कूटर सवार को आरोपी आए और मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। उसने शोर मचाया तो वहां पर खड़े हुए ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात सिपाही सतीश ने एक आरोपी को पकड़ लिया।

तुकोगंज में चेन, एरोड्रम में मोबाइल लूटा
तुकोगंज में आरोपियों ने एक महिला को लूट लिया। उमा पति राजेन्द्र ङ्क्षसह भदौरिया निवासी सदर बाजार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पैदल न्यू पलासिया से जा रही थी। इसी दौरान स्कूटर सवार दो आरोपी वहां पर आए और सोने की चेन झपट्टा मारकर ले भागे। लूटी गई चेन की कीमत करीब 50 हजार रुपए छीन कर भाग गए। एरोड्रम थाना क्षेत्र में भी एक मोबाइल लूट की वारदात हो गई। दिलीप पिता राधेश्याम लोहार निवासी स्मृति नगर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब 11.30 बजे खाना खाकर टहल रहा था। 60 फीट रोड़ स्कूटर सवार आरोपी आया और उनका मोबाइल लूटकर भाग गया।