10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या के लिए मॉल से खरीदे थे शूटरों के लिए एक जैसे कपड़े

संदीप हत्याकांड: फरार शूटर की तलाश में तेजी
less than 1 minute read
Google source verification
crime

हत्या के लिए मॉल से खरीदे थे शूटरों के लिए एक जैसे कपड़े


इंदौर. संदीप अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस अब चालान के लिए सबूत जुटाने में लग गई है। आरोपियों ने हत्या के पहले रैकी करते हुए इंदौर के एक मॉल से कपड़े खरीदे थे, हत्या के दौरान आरोपी यहीं कपड़े पहने थे, पुलिस को उनके बिल भी मिल गए है।
इस बीच पुलिस ने सुधाकर मराटा के साथी देवीलाल व एक शूटर बना की तलाश भी तेज कर दी है, क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया है। आरोपी रोहित सेठी को पुलिस टीम देहरादून ले गई है। पुलिस के पास अब काफी पुख्ता सबूत हो गए है। एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि संदीप की रैकी के दौरान सुधाकर अपने साथी टारजन, देवीलाल के साथ कई बार इंदौर आया। इस दौरान उसने मॉल जाकर कुछ कपड़े व टोपी खरीदी थी। यहीं कपड़े व टोपी का इस्तेमाल शूटरों ने गोली चलाने के दौरान किया था। पुलिस ने यह कपड़े बरामद कर लिए है। मॉल के सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों के आने व कपड़े के बिल भी पुलिस को मिल गए है। रोहित की मदद करने वाले आरोपी उज्जैन के राजू व कालू की भी तलाश की जा रही है। रोहित के साथ हत्या के षडय़ंत्र में कोई और शामिल था या नहीं इसे लेकर पुलिस ने काफी पूछताछ की लेकिन ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा है।