3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड की मशहूर हीरोइनों जैसी है सपना चौधरी की लाइफस्टाइल, लाखों में कमाई और करोड़ों का बंगला

कुछ ऐसी लग्जरी लाइफ जीती हैं सिंगर और डांसर सपना चौधरी...

4 min read
Google source verification
Sapna Choudhary

Sapna Choudhary

इंदौर। बिग बॉस-11 फेम हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी बीते दिनों शहर में हुए एक कॉन्सर्ट में पहुंची। यहां पर युवाओं का जुनून सातवें आसमान पर था। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आ रहा था। सपना चौधरी जब स्टेज पर आईं तो ऑडियंस ने सीटियों से उनका स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही सपना ने 'तेरी आंख्यां का ये काजल' पर पहली परफॉर्मेंस दी तो मानो पूरे हॉल में एक करंट सा दौड़ गया हो। पहली परफॉर्मेंस से ही सपना ने सभी को अपने रंग में रंगते हुए अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। लोगों की दीवानगी इस कदर थी कि बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स पूरी तरह भरा हुआ था। इसके बाद सपना ने 'घूंघट की ओट में, सॉलिड बॉडी, लत लग जाएगी' जैसे हाई बीट हरियाणवी गानों पर अपनी अदाकारी दिखाई। सपना के साथ आए उनके भाई करण चौधरी ने हाल ही में लॉन्च होने वाला एक गाना पेश किया तो लोग अपने आप को झूमने से रोक नहीं पाए।

ऑडी-फॉर्च्यूनर जैसी हैं कई गाड़ियां

बिग बॉस 11 में आने के बाद से सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी अब किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। हालांकि सपना के फैंस तो पहले भी थे लेकिन 'बिग बॉस' जैसा प्लेटफार्म मिलने के बाद उनके चाहने वालों की गिनती बहुत बढ़ गई है। आपको बता दें कि सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म में एक आइटम नंबर कर डेब्यू किया है। बिग बॉस में जाने से पहले वह केवल स्टोज शो करती थीं। वहीं इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी आइटम नंबर किए हैं। उनकी लाइफस्टाइल काफी हाई प्रोफाइल है। शुरुआती दिनों में मात्र 3100 रुपए में स्टेज पर डांस करके अपने परिवार का पेट भरने वाली सपना के पास आज दिल्ली के नजफगढ़ में महंगा बंगला और ऑडी-फॉर्च्यूनर जैसी कई गाड़ियां हैं।

एक शो का लेती हैं पांच लाख

सपना चौधरी एक स्टेज शो के एक लाख से पांच लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह हरियाणवी गानों के लिए मॉडलिंग भी करती हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस में एक टास्क के दौरान सपना और प्रियांक ने 'बीट पे बूटी' गाने पर डांस किया था। सपना का डांस देखने के बाद कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो ने कहा था- 'आपके साथ तो काम करना बनता है।' तब सपना कहती हैं, 'आपके साथ काम-सपने में।' इसके बाद बिग बॉस के घर से बाहर आते ही सपना को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक भी मिल गया।

हर सपने को कर रही हैं पूरा

सपना आज एक लक्ज़री आलीशान बंगले में रहती हैं। कभी 3100 रुपये के लिए स्टेज शो करने वाली सपना ने बिग बॉस के एक एपिसोड का १ लाख रुपये लिया है। सपना ने अपने जीवन में काफी परेशानियां झेली हैं, लेकिन आज वो एक सशक्त महिला के रूप में खड़ी हैं। सपना के पास आज लक्जरी कारें हैं। सपना आज अपने लगभग हर एक सपना पूरा कर रही हैं।

गानों ने बनाया सुपरहिट

सपना चौधरी को उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। सपना चौधरी जहां भी परफॉर्म करती हैं, अपने बोल्ड डांस से महफिल लूट लेती हैं।

घर चलाने के लिए की सिंगिंग और डांसिंग

25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया।

विवादों में घिरी सपना

वहीं अब सपना चौधरी एक बार फिर 'हट जा ताऊ पाछे नै' गाने को लेकर विवादों में घिर गई हैं। इस गाने के सिंगर विकास कुमार ने दावा किया है कि 'हट जा ताऊ पाछे नै' गाना उनका अपना है। उन्होंने साल 2006 में इस गीत को गाया था और इसके कॉपीराइट भी उनके पास हैं लेकिन गाने को फिल्म में शामिल करते वक्त उनसे कोई बातचीत नहीं की गई जो कि बिल्कुल गलत है।

Story Loader