5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें उज्जैन महाकाल लोक की आसमान से ली गई तस्वीरें

अब तक की सबसे आकर्षक तस्वीरें, विशेष ड्रोन ने किया कमाल  

2 min read
Google source verification
patrika

patrika

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अब से कुछ ही समय के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करने वाले हैं। वे अहमदाबाद से इंदौर आएंगे और फिर यहां से मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन रवाना होंगे। करीब 5 से 7.30 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम होगा और इसके बाद कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम से पहले महाकाल लोक की आसमान से विशेष ड्रोन के जरिए कुछ आकर्षक तस्वीरें जारी हुई है, जिसमें महाकाल लोक का सबसे भव्य स्वरूप दर्शाया गया है।

IMAGE CREDIT: patrika

इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम करीब 4.30 से 5.00 बजे के बीच इंदौर एयरपोर्ट पर उरतरेंगे और फिर यहां से उज्जैन से कार्यक्रम के बाद इंदौर आकर रात 9 बजे दिल्ली जाएंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा की अधिकृत जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3.35 बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना होकर 4.30 से 5 बजे इंंदौर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे उज्जैन हेलीपेड पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री शाम 5.25 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना करेंगे।

IMAGE CREDIT: patrika
IMAGE CREDIT: patrika

संध्याकाल में महाकाल का लोकार्पण
अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार, करीब शाम 6.25 से 7.05 बजे तक श्री महाकाल लोक राष्ट्र को समर्पित कर कार्तिक मेला ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात 8.30 बजे उज्जैन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात्रि 9 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

IMAGE CREDIT: patrika