इंदौर

10 साल साथ रही, फिर जेवर के साथ गायब

पति ने दर्ज कराया केस, तिलक नगर थाना क्षेत्र का मामला

2 min read
Feb 28, 2023

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने घर से जेवर लेकर चली गई। पति का आरोप है कि महिला 10 साल तक उसके साथ में रही और फिर अपने साथ जेवर भी लेकर गायब हो गई। यह जेवर उसने गिरवी रखे थे। वह उसे छुडाकर अपने साथ ले गई। जब पत्नी ने जेवर नहीं लौटाए तो पति ने पुलिस को इसकी शिकायत की है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
मोहन यादव पिता धूलसिंह यादव निवासी स्कीम 140 की शिकायत पर सोनम यादव निवासी उज्जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआइ मंजू यादव ने बताया कि फरियादी का आरोपी है कि दोनों 10 साल से साथ में पत्नी की तरह रही। उसने कुछ जेवर उसे लाकर दिए थे। कुछ दिनों बाद उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो गिरवी रखकर लोन ले लिया था। यह लोन सोनम के नाम से लिया गया था। कुछ दिनों बाद उनके बीच में विवाद हुआ तो सोनम उससे अलग हो गई। वह उज्जैन में जाकर रहने लगी थी। हाल में उसने जब फाइनेंस कंपनी पर जाकर अपने सोने के बारे में पता किया तो वहां से जानकारी मिली की सोनम जेवर लेकर पहले ही चली गई है। उन्होंने उससे सपंर्क कियाए लेकिन जेवर देने से मना कर दिया। इस पर उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अमानत मे खयानत करने का केस दर्ज किया है और कार्रवाई कर रही है।
एक रुपए का झांसा देकर ठगी
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। नितिन पिता मुकेश चौहान निवासी श्रद्धा सबूरी कॉलोनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास में आरोपी का फोन आया था। आरोपी ने एक रुपए ट्रांसफर करने को बोला। उन्होंने उसे पांच रुपए ट्रांसफर कर दिए, आरोपी के दिए लिंक पर क्लिक किया तो एक बार उनके खाते से 18 हजार 830 रुपए कट गए। इसके बाद दूसरे बैंक खाते से 3 हजार 191 रुपए ठग लिए। वह जल्दबाजी के कारण आरोपी के झांसे में आ गए और उसकी दी गई लिंक पर क्लिक कर दिया। जब बैंक में इस बारे में जानकारी निकाली तो ठगी का पता चला। इस पर पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Published on:
28 Feb 2023 11:25 am
Also Read
View All

अगली खबर