
स्टीरियर्स के ओपन स्टेज में कलाकारों ने दिखाया टैलेंट
इंदौर. शहर के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है, उन्हें मौका मिलने की। युवाओं को यही मौका दे रहा है स्टीरियर्स समूह। समूह अपने ओपन स्टेज कार्यक्रम के जरिए शहर के युवाओं की प्रतिभा को सबसे सामने लाने का काम कर रहा है। इसी कड़ी के तहत अनुराग नगर में ओपन स्टेज कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें युवा वर्ग ने बढ़-चढक़र भाग लिया। संचालन स्तुति ने किया। गीतेश पंजरे ने जादू से खुशियों का रंग बिखेरा तो कवयित्री एकता सचदेव ने स्लैम कविता सुनाई। विवेक साहू, विकास शुक्ला, कृष्ण पाल राठौर, संस्कार गर्ग, शैलेंद्र गुप्ता आदि ने भी कविता पाठ किया। स्तुति कन्हेकर, कन्हैया पवार, पवन सेवालिया, रंजीता, संजय, अवि राणावत, ओम कुमावत और संजय कुमार तिवारी ने बॉलीवुड के गीत गाकर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर पेश की गई कुछ कविताओं की बानगी देखिए...
इंतजार रहने दो
उसका काजल झुमका उसका इंतजार रहने दो,
बहुत हुआ जी बहुत हुआ अब ये शृंगार रहने दो।
कब तक पढ़ोगे मुहब्बत-प्यार के किस्से तुम
गीत, गजलों, मुक्तकों में वीर अंगार रहने दो।
देख ली जब सूरत तेरी, जाने क्या-क्या भूल गए
आकर तेरी महफिल में, अगला-पिछला भूल गए
शाम-सवेरे चांद-सितारे, हो गए पागल सब के सब
तुझ पर मरते सारे आशिक खाना-पीना भूल गए
- शैलेंद्र गुप्ता
प्रीटी वुमनिया क्लब : कोरोना थीम पर खेले गेम्स, दिया जागरूकता का संदेश
इंदौर. प्रीटी वुमनिया क्लब ने अपनी मंथली एक्टिविटी वसंत पंचमी थीम पर आयोजित की। मेंबर्स पीले रंग के वस्त्र पहनकर शामिल हुईं। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना की गई। ट्रेजर टाउन स्थित गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का संदेश दिया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया, कोविड-19 के कारण यह मीट पूरे एक साल बाद हो रही है, इसलिए तंबोला व गेम कोविड-19 जागरूकता पर आधारित थे। क्लब रिपोर्ट पढ़ी गई। मेंबर्स ने वसंतोत्सव के गीत गाए और जमकर मस्ती की। कार्यक्रम के अंत मे सबने हाई टी का आनंद लिया। क्लब मेंबर्स ने बताया, यह क्लब 2017 में शुरू हुआ था। क्लब कई अवेयरनेस प्रोग्राम भी आयोजित करता है।
Published on:
24 Feb 2021 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
