28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में तेज आंधी ने मचाई तबाही, महिला की हुई मौत

MP Weather: बुधवार शाम इंदौर में चली तेज आंधी ने बाइक सवार महिला की जान ले ली। 57 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी से रोड किनारे लगा होर्डिंग महिला पर गिरा। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
mp weather

mp weather

MP Weather: बुधवार शाम इंदौर में चली तेज आंधी ने बाइक सवार महिला की जान ले ली। 57 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी से रोड किनारे लगा होर्डिंग महिला पर गिरा। होर्डिंग का सरिया सिर में लगने से गंभीर चोट आई। भतीजा पास के हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां कुछ देर उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढें - एमपी में 72 घंटो के लिए आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

तेज हवा से उखड़ा होर्डिंग बोर्ड

खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, हादसा गीता (58) पति रमेश यादव निवासी ग्राम सनावदिया के साथ हुआ। परिजन रामकरण ने बताया कि भतीजे वेद के साथ गीता इंदौर में रिश्तेदार से मिलने गईं थीं। बुधवार शाम दोनों बाइक से सनावदिया के लिए निकले। देवगुराड़िया के समीप आंधी चलने पर दोनों रास्ते में रुक गए। थोड़ी देर बाद आगे बढ़े तो सनावदिया से लगी एक कॉलोनी के पास लगा होर्डिंग बोर्ड तेज हवा से उखड़ा और गीता के सिर पर जा गिरा। होर्डिंग का सरिया सिर में लगने से गंभीर चोट आई।

भतीजा पास के हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां कुछ देर उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को जिला हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम हुआ। परिजन ने बताया, जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां शशि एनक्लेव कॉलोनी का बोर्ड लगा था, जो महिला पर गिरा। महिला के पति खेती करते हैं।

कॉलोनी का है बोर्ड

खुड़ैल टीआइ करणी सिंह शक्तावत ने बताया, गीता भतीजे वेदप्रताप के साथ जा रही थीं। शशि एनक्लेव कॉलोनी का 10 बाय 15 का होर्डिंग उन पर गिरा। बाइक चला रहा भतीजा बच गया, लेकिन महिला होर्डिंग की चपेट में आ गई। होर्डिंग सिर पर गिरते ही वह मुंह के बल गिरीं। उनके चेहरे पर गंभीर चोट थी। होर्डिंग किन परिस्थितियों में गिरा, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई करेंगे।