23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO VIRAL : शिक्षिका ने शिक्षक को सरेआम जड़े चांटे, बोलीं- मेरे पैर पकडक़र माफी मांग

महू इलाके के खुर्दी गांव में एक स्कूली शिक्षिका ने अपने साथी शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 18 Aug 2019, 3:30 PM IST

indore

gdfdfd

इंदौर. महू इलाके के खुर्दी गांव में एक स्कूली शिक्षिका ने अपने साथी शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षिका काफी गुस्से में दिख रही है। मामला गुरुवार को रक्षाबंधन का बताया जा रहा है।

मामला मानपुर के पास खुरदी गांव के सरकारी स्कूल का है। 15 अगस्त पर झंडवंदन के बाद शिक्षिका ने साथी शिक्षक की पिटाई कर दी। वीडियो में शिक्षिका कहती हुई दिख रही है कि शिक्षक ने उन्हें अपशब्द कहे हैं। दूसरी ओर शिक्षक हाथ जोडक़र माफी मांगते दिख रहे हैं। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उनसे बदतमीजी करते वक्त शिक्षक नशे में था। शिक्षिका ने सरेआम शिक्षक को जमकर थप्पड़ लगाए और पैर पडक़र माफी मांगने का कहने लगी। शिक्षक ने शिक्षिका के पैर पड़े और माफी मांगी तब तक वह उसे थप्पड़ लगाती रही। शिक्षिका कहती है कि माफी मांगने से क्या होता है, आपकी हिम्मत कैसे हुई इस प्रकार की हरकत करने की। शिक्षिका कहती है कि स्कूल में छोटी लड़कियां भी पढ़ती है आप कल को उनके साथ भी ऐसी हरकतें करेंगे।

must read : गलत नीयत से बाथरूम में घुसकर लडक़ी से अश्लील हरकत, मनचले पर गिरी ये गाज

शिक्षक को मर्यादा में रहना चाहिए

शिक्षिका का कहना था कि शिक्षक को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। उसने मुझे फोन लगाकर गलत बातें बोली है। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मकवानी ने किसी तरह की शिकायत से इनकार किया है। संकुल प्राचार्य परमार का कहना है कि विवाद की जानकारी मिली है। डीईओ ने भी जांच कराने की बात कही है।

must read : 11 लोगों के आंखों की छीनी रोशनी, किस्मत को कोस रहे मरीज, पीडि़ता बोलीं- हे भगवान अब कौन संभालेगा मुझे

वीडियो में शिक्षिका कहती दिखाई दे रही है कि आपके दो बच्चे हैं, पत्नी है, परिवार है उसके बावजूद आप ऐसी ओछी हरकत कर रहे हैं। मैने डीओ साब से बोला था, उन्होंने कहा था कि उसकी नौकरी चली जाएगी। इस पर आरोपी ने पुन: शिक्षिका के पैर पडक़र माफी मांगी।