9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी दफ्तर से पेड़ काटकर ले जा रहे थे, कैमरे देख उड़े होश

जल संसाधन विभाग
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Mar 10, 2019

देवास. ये तस्वीरें हैं जल संसाधन विभाग की जहां विभाग ने कुछ पेड़ों की कटाई करवाई।शनिवार को मजदूर पेड़ काट रहे थे और पेड़ काटने के बाद उन्हें लोडिंग वाहन में भरकर जाने लगे।जब कैमरे की नजर पड़ी तो घबरा गएऔर लकडिय़ों को पन्नी से ढंक दिया।इसके बाद गलियों के बीच से वाहन गुजारकर ले गए। जब पत्रिका फोटोग्राफर मयूर व्यास कैमरा लेकर पीछे गए तो वाहन चालक ने देख लिया और उज्जैन रोड इंडस्ट्रियल एरिया में रूके और वाहन से लकडिय़ां खाली करके चले गए। जब पूछा कि शासकीय लकडिय़ां कहां ले जा रहे हो तो कहने लगे कि अधिकारी ने हमसे कहा था कि लकडिय़ों को बेचकर तुम्हारी मजदूरी निकाल लेना। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस तरह काटी जा रही थी लकडिय़ां। काटने के बाद लोडिंग वाहन में रखी लकडिय़ां। किसी की नजर न पड़े इसलिए पन्नी से ढंक दिया लकडिय़ों को। जब फोटोग्राफर को देखा तो लकडिय़ां खाली कर चले गए।