
शहर में बढ़ता श्वानो का आतंक जिम्मेदारो ने भी मूंदी आँखे
इंदौर. स्वच्छता के मामले में दो बार प्रथम स्थान पर आ चुका है। और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में कई विकास कार्य भी किये जा रहे है , लेकिन शहरवासी इन दिनों बेहद परेशानी के दौर से गुजर रहे है शहर में श्वानो का आतंक चरम पर है स्वान शहर के कई इलाको में लोगो को अपना शिकार बना रहे है। और लोग अस्पताल की तरफ रुख कर रहे है हालांकि निगम के जिमेदारो का कहना है की इसके लिए टीम का गठन कर रोजाना कारवाई की जा रही।
आवारा श्वानो का आतंक इतना बढ़ चूका है की रात हो या दिन लोगो को अपना शिकार बनाकर घायल कर रहे रहे है , श्वानो द्वारा इन दिनों करीब 70 से 80 लोगो को अपना शिकार बनाया जा रहा है बड़ी संख्या में घायल लोग इलाज के लिए शहर के हुकुमचंद पाली क्लिनिक में पहुच रहे है हलाकि इस दौरान डाक्टर भी बेबस नजर आ रहे है इतनी बड़ी संख्या में लोगो के पहुंचे से इलाज में लगने वाले संसाधन भी पर्याप्त नहीं होने से कई लोगो को यहाँ से मायूस ही लौटना पड़ रहा है जिससे की रैबीज का खतरा लगातार बढ़ रहा है डाक्टर का यह भी कहना है की वे लगातार निगम के आला अधिकारियों को ख़त लिखकर श्वानो पर कारवाई करने के लिए आग्रह कर चुके है लेकिन बावजूद इसके निगम अभी तक एक्शन के मूड में नहीं आया है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पढ़ रहा है। शहर की सडको और गलियों में इन दिनों सफाई व्यवस्था तो चाक चौबंद दिखाई दे रही है लेकिन शहरवासी श्वानो के आतंक से परेशान नजर आ रहे है बड़ी संख्या में घायल लोग इलाज के लिए शहर के हुकुमचंद पाली क्लिनिक में पहुच रहे है हलाकि इस दौरान डाक्टर भी बेबस नजर आ रहे है। इतनी बड़ी संख्या में लोगो के पहुंचे से इलाज में लगने वाले संसाधन भी पर्याप्त नहीं होने से कई लोगो को यहाँ से मायूस ही लौटना पड़ रहा है।
Published on:
14 Aug 2018, 3:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.