
Crime News: गर्भवती पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी पति ने पत्नी को घर में रखे रुपए के लिए पहले पीटना शुरू किया, जब पत्नी घर के बाहर भागने लगी तो उसे खींचकर पीठ में चाकू मार दिया। हत्या को हादसा बताने के लिए पत्नी को जिला अस्पताल में दाखिल कर दिया और गिरने से पीठ में चाकू लगने से मौत होने की बात कही। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार यादव ने बताया, चंदन नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर में उमेश राठौर ने पत्नी शारदा की हत्या कर दी। रहवासियों ने बताया कि सुबह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी कई बार घर से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया था। पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा और जब वह कमरे के बाहर भागी तो अंदर खींचकर पीठ में चाकू मार दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। घबराहट में उसने पत्नी को पानी पिलाने का प्रयास किया। जब वह होश में नहीं आई तो अस्पताल लेकर पहुंचा। इस दौरान बच्चों ने परिवार को सूचना दे दी। परिवार अस्पताल पहुंच गया और घटना को दबाने का प्रयास करने लगा।
एडिशनल डीसीपी यादव के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच घर में रखे रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोपी उमेश ट्रक चलाता है। दोनों की तीन लड़कियां हैं। बच्चे अधिकांश देवर राकेश और दादी मीराबाई के साथ ही रहते थे। मामले में परिवार से बात पूछताछ की जा रही है। सास मीराबाई का कहना है, शारदा नशे की आदी थी। वह गर्भवती नहीं थी। मौके पर ननद सुनीता भी पहुंची।
इधर, शारदा के परिजन ने बताया कि शारदा गर्भवती थी। वह अपनी बहन के लड़के की शादी में लखनपुर गई हुई थी। पति शादी होने से पहले ही उसे लेकर इंदौर आ गया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने हत्या कर दी।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में मौसी ने भतीजी को चांटा मारा तो ब्वॉयफ्रेंड ने धमकाते हुए गोली चला दी। दिनदहाड़े हुई वारदात की शिकायत लेकर परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर की। टीआइ नीरज मेढ़ा के मुताबिक, पीडि़त महिला ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने अपनी बहन की नाबालिग बेटी को आरोपी राज से फोन पर बात करने की बात पर समझाइश देकर थप्पड़ मारा था। इस बात पर बदमाश घर के सामने आ धमका। कहने लगा कि उसे थप्पड़ क्यों मारा। पीडि़ता ने कहा, हमारी बेटी है। उसे समझाने का पूरा अधिकार है।
इस बात पर आरोपी ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली घर की दीवार पर लगी। फायरिंग से किसी की जान भी जा सकती थी। वारदात के बाद आरोपी कहने लगा कि यदि थाने रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देगा। पीडि़ता ने उक्त जानकारी अपनी बहन को बताई, वहीं आरोपी के बारे में पता चला है कि उसका पहले से एक अपराधिक रिकाॅर्ड है। वह द्वारकापुरी में रहता है।
Published on:
23 Apr 2024 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
