23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौगात : आज तीन ट्रेनों को मिलेगी हरी झंडी, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

- शुभारंभ : लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन दिखाएंगी हरी झंडी- आज से इंदौर को तीन ट्रेनों की सौगात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 18 Jan 2019, 1:05 PM IST

indore

सौगात : आज तीन ट्रेनों को मिलेगी हरी झंडी, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

इंदौर. शहर को शुक्रवार से तीन नई ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। पश्चिम रेलवे के पहली हैरिट्रेज लाइन कालाकुंड से पातालपानी हैरिट्रेज ट्रेन का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार शाम ४ बजे इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर होगा। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन एक साथ तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगी। इंदौर-पटना ट्रेन के फेरे सप्ताह में एक से बढ़ाकर दो दिन करने इंदौर-उदयपुर वीरभूमि एक्सप्रेस का समय बदलने की घोषणा भी की जाएगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि धार सांसद सावित्री ठाकुर व अध्यक्षता पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक एके गुप्ता करेंगे। रेलवे स्टेशन परिसर में लगे इंजन के पास 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराएंगे।

पहली ट्रेन (साप्ताहिक) इंदौर-बीकानेर महामना एक्सप्रेस
टे्रन संख्या 19333 इंदौर से बीकानेर महामना के रैक से चलने वाली ट्रेन हर शनिवार को दोपहर 2 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 9.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वापसी में यह टे्रन 19334 बीकानेर-इंदौर रविवार दोपहर 1.30 बजे रवाना सोमवार सुबह 8 बजे इंदौर आएगी।
यह रहेगा रूट - यह ट्रेन इंदौर से फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, फुलेरा, सीकर, फतेपुर शेखावटी, चुरु, रतनगढ़ होते हुए चलेगी। ट्रेन में कुल १६ कोच लगाए जाएंगे।

दूसरी टे्रन (साप्ताहिक) इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला
इंदौर से दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन 19337 रविवार शाम 7.30 बजे वाया जयपुर होकर सोमवार दोपहर 1.15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 19338 सोमवार दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 9.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।
यह रहेगा रूट : इंदौर, फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन कुल २० कोच के साथ चलाई जाएगी।

तीसरी (साप्ताहिक) इंदौर-गांधीधाम ट्रेन (साप्ताहिक)
इंदौर से गांधीधाम ट्रेन 19336 इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस रविवार रात 10.25 बजे इंदौर स्टेशन से रवाना होकर सोमवार दोपहर 2.10 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन सोमवार शाम 5.40 बजे रवाना होकर अहमदाबाद होते हुए मंगलवार सुबह 11.05 बजे इंदौर स्टेशन पर पहुंचेगी।
यह रहेगा रूट - यह ट्रेन इंदौर से देवास, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, नांदेड़, अहमदाबाद होते हुए गांधीधाम पहुंचेगी। वापसी में भी ट्रेन का यही रूट रहेगा। ट्रेन में कुल १६ कोच रहेंगे।

सोमवार को भी चलेगी पटना एक्सप्रेस
इंदौर राजेंद्रनगर पटना एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन चलाने की मांग पर रेल मंत्रालय की सहमति के बाद गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी हो गया। ट्रेन को सोमवार और बुधवार को चलाया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।

वीरभूमि का समय शाम 5.40 बजे
ल्इंदौर से उदयपुर वीरभूमि एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19326 अब सुबह 7.30 बजे के बजाय शाम 5.40 बजे रवाना होगी। उदयपुर पहुंचने का समय सुबह 5.20 होगा। यह बदला गया समय अगली बुकिंग से प्रभावी किया जाएगा।