सीएम मोहन यादव नें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर टीआई के निधन पर दुःख जताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ने लिखा कि, 'इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ म.प्र पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें।'