10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन तीन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, दो राशियों को रहना होगा सतर्क, जानिए आपका भविष्य

आज के ग्रह, नक्षत्र और राशियां

2 min read
Google source verification
rashifal

इन तीन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, दो राशियों को रहना होगा सतर्क, जानिए आपका भविष्य

मेष - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। आज के दिन की सफलता के लिए भोलेनाथ का अनार के रस से अभिषेक करे ।

वृष - आज आपका भाग्य आपके साथ है। व्यापार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। आज के दिन की सफलता के लिए आज के दिन अनाथाश्रम मे फलों का दान करे ।

मिथुन - आज का दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। दोपहर के बाद आपके लिए किसी अच्छे परिणाम के संकेत ला रहा है।आज के दिन की सफलता के लिए गणेश जी को दूर्वा चड़ा कर दिन की शुरुआत करे।

कर्क - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से किया हुआ काम आज आपको अच्छा लाभ दे सकता है। वाद-विवाद, प्रतिस्पर्धा से बचें। आज के दिन की सफलता के लिए शिव चालीसा पढ़ के दिन की शुरुआत करे

सिंह - आज आपके सारे कार्य पूर्ण करने के लिए अच्छा दिन है। दिनभर दौड़ भाग रहेगी। अतीत के मामलों को ज्यादा महत्व न दें। आज के दिन की सफलता के लिए लाल पुष्प की माला अपने पितरो की तस्वीर पर अर्पण करें।

कन्या - आप किसी का मुकाबला ना करें आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। दिखावे और आडंबर से दूर रहे । आज के दिन की सफलता के लिए किसी कन्या को साबूदाने की खीर खिलाएं ।

तुला - आज आपको कार्य में सफलता मिल सकती है। नई योजनाओं और साझेदारी के कारोबार का भी विचार बन सकता है। आज के दिन की सफलता के लिए पक्षियों को तुअर दाल खिलाएं ।

वृश्चिक - आज आप आपका कार्य ईमानदारी के साथ करें। छोटी-मोटी चिन्ताओं से बचें। आज के दिन की सफलता के लिए पितरों की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं ।

धनु - आज आपके आस पास कई तरर्ह की उलझने रह सकती है। आज के दिन की सफलता के लिए रुमाल पर केसर का टीका लगा कर पॉकेट में रखे ।

मकर - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर आज आपको मिल सकते है। आज के दिन की सफलता के लिए जीरा के कुछ दाने अपनी पॉकेट मे रखें।

कुंभ - आज आपको कोई सुचना मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वालों के लिए सावधान रहने का दिन है। आज के दिन की सफलता के लिए किसी जरूरतमंद को दवाईओं का दान करें ।

मीन - आजका दिम आपके लिए अनुकुल रहेगा। पुराना क्लेश आज खत्म होगा। पैसों की स्थिति में सुधार होगा। कार्य सिद्ध होंगे। आज के दिन की सफलता के लिए किसी मंदिर मे घी, रुई की बत्ती का दान करें।