1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्रग वाली आंटी का जबलपुर हुआ ट्रांसफर जानिये क्या है मामला..

ड्रग वाली आंटी उर्फ प्रीति जैन को इंदौर से भेजा जबलपुर

2 min read
Google source verification
drug.png

इंदौर. ड्रग्स मामले में आरोपी आंटी उर्फ प्रीति जैन का इंदौर जेल से ट्रांसफर कर दिया गया है। बताया गया था कि वह एक या दो दिन और जिला जेल की मेहमान है। अब आंटी को सेंट्रल जेल जबलपुर भेजा गया है। इसके लिए जेल प्रशासन ने पुलिस गार्ड भी मांग की थी। आंटी के लोकल कनेक्शन और केस को देखते हुए मुख्यालय स्तर पर यह निर्णय लिए जाने की बात सामने आ रही है।

आंटी को 24 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, तब से वह जिला जेल में ही है। अब उसे जबलपुर भेजा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए मुख्यालय स्तर पर निर्णय लिया गया है। आंटी के प्रभाव को देखते हुए इंदौर से ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया है। इसका औपचारिक आदेश भी इंदौर भेज दिया गया है। स्थानीय स्तर पर उसके कनेक्शन के चलते अंदर भी नेटवर्क बनाए जाने की आशंका थी। आंटी भी अंदर के माहौल में ढलने लगी है। पहले एक-दो दिन वह जहां डरी-सहमी थी, वहीं अब नार्मल हो गई है। जेल अधीक्षक अजमेरसिंह ठाकुर ने उसके ट्रांसफर की पुष्टि की है। उनका कहना है कि भोपाल स्तर पर निर्णय लिया गया है। ट्रांसफर के लिए पुलिस गार्ड मंगा गया था। आज सुबह उसे रवाना कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक नशा बेचने वाली आंटी के साथ उसका बेटा भी कारोबार में शामिल था, आंटी के लिए कई बार ड्रग्स की डिलेवरी देने पार्टियों में जाने की बात सामने आई है। यह भी पता चला कि आंटी सेक्स पावर बढ़ाने का झांसा देकर कोक सप्लाय करती थी। उसके कोक लेने कई रईस जादे लक्झरी गाड़ी में आते थे, कई बार ड्रग्स उधार दी और बाद में वसूली करते हुए ब्लैकमेल पर उतर आती। कई युवाओं की लक्झरी गाड़ी व महंगे मोबाइल भी आंटी छीन चुकी है।

आंटी के लिए ड्रग पेडलर का काम करने वाले धीरज, सद्दाम ने लगातार ड्रग्स खरीदने वालों की सूची बनवाई है। अफसर बताते है कि कई खरीदार तो बुरी तरह से ड्रग्स की लत का शिकार हो गए और बर्बादी की कगार पर आ गए। विजयनगर में एक व्यापारी परिवार के इकलौते बेटे की कहानी सामने आई है। पहले घर से पैसा मिलता था, वह लक्झरी कार में पार्टी में शामिल हो ने आते। आंटी के इशारे पर इ्र लोगों को पहले बिना राशि लिए कोक (कोकीन) दी जाती थी। कोक से सेक्स पावर बढ़ता है, कई बार महंगी होटलों में रुकवारकर लड़कियां भी सप्लाय करते।

Story Loader