11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन के अगरबत्ती कारोबारी ने की खुदकुशी, ये था तनाव

छोटी ग्वालटोली की लॉज में मिला शव
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Mar 10, 2019

indore

उज्जैन के अगरबत्ती कारोबारी ने की खुदकुशी, पिता की मौत से था तनाव में

इंदौर. छोटी ग्वालटोली इलाके के संतोष लॉज में उज्जैन निवासी अखिलेश (30) पिता राजेंद्र अग्रवाल का शव पलंग के नीचे मिला। वह 7 मार्च को इंदौर आया था। लॉज में शुक्रवार रात 9 बजे वह लौटा। शनिवार सुबह तक बाहर नहीं आया तो लॉज के स्टाफ ने उसे आवाज लगाई। कोई रिस्पॉंस नहीं मिलने पर स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा, तब अखिलेश का शव मिला। जांचकर्ता एएसआई जगदीश दुबे ने बताया, व्यापार के सिलसिले में वह हर महीने इंदौर आता था।

इसी लॉज में वह रुकता था। उसके पास मिले आधार कार्ड व मोबाइल से पुलिस ने परिजन से संपर्क किया। मल्हारगंज निवासी उसके जीजा अजय अग्रवाल लॉज पर पहुंचे। उन्होंने बताया, अखिलेश के पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो साल से तनाव में था। उसका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने तनाव की वजह नहीं बताई। पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है।

इधर, महिला ने परेशान होकर जहर खाया
परदेशीपुरा इलाके में शंकर कुमार का बगीचा निवासी पुष्पा वर्मा ने शनिवार को जहर खा लिया। वह नेहरू नगर गली नंबर 9 पर बेहोशी की हालत में मिली। उन्हें लोगो ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल की जानकारी पर परिजन भी पहुंचे। बेटे प्रदीप ने बताया कि आबकारी विभाग की एक महिला अधिकारी उनकी मां को परेशान कर रही थी। घर आकर उनके साथ मारपीट भी की थी। इसी के चलते मां तनाव में थी। शनिवार सुबह ही मां बिना बताए घर से निकल गई।