2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैफिक की परेशानी खत्म हो इसलिए दे दी कीमती जमीन

ट्रैफिक की परेशानी खत्म हो इसलिए दे दी कीमती जमीन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Pramod Mishra

•

Updated: 6 Sep 2024, 11:57 AM IST

जंजीरावाला चौराहे से इंडस्ट्री हाउस चौराहे तक ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के प्रयास, गीता भवन का भी जल्द निकलेगा हल

जंजीरावाला चौराहे से इंडस्ट्री हाउस चौराहे के बीच अकसर ट्रैफिक जाम लगता है। लेफ्ट टर्न संकरे होने से वाहनों की कतार लग जाती है। इस समस्या को हल करने एक ओर के लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने के लिए कीमती निजी जमीन शहरहित में शासन को मिल गई। वहां लेफ्ट टर्न चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। पास के सिंंगल लेन ब्रिज को भी चौड़ा करने के लिए निगम टेंडर जारी कर रहा है।

शनिवार व रविवार को 56 दुकान की ओर वाहनों का आवागमन होने तथा कई बड़े शोरूम, ऑफिस होने से ट्रैफिक का दबाव रहता है। सड़क व धोबी घाट के पास का ब्रिज संकरा होने से वाहन घंटों फंसे रहते हैं। पुलिस ने इसे लेकर बात रखी थी। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर प्रशासन, नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस की टीम ने काम किया। इंडस्ट्री हाउस चौराहे पर संयुक्त प्रयासों का फायदा भी नजर आ रहा है। यहां दोनों ओर के लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने के लिए निजी जमीनों की आवश्यकता थी।

एसीपी हिंदूसिंह मुवैल के मुताबिक, लगातार चर्चा के बाद इंडस्ट्री हाउस से एमआइजी की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न पर 2 हजार स्कवेयर फीट से ज्यादा हिस्से में दो अलग-अलग निजी जमीन मिल गई है। बिजली के खंभे शिफ्ट करने के बाद सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। निजी जमीन देने वालों को पॉलिसी के हिसाब से राहत मिलेगी।

गीता भवन पर भी जल्द राह मिलने की उम्मीद

गीता भवन चौराहे पर भी नवरतनबाग की ओर से चौराहे पर आने वाले रांग साइड वाहनों की राहत के लिए निजी जमीन की जरूरत है। अफसरों को उम्मीद है कि जल्द ही यहां शहरहित में जमीन मिलेगी, जिससे सडक को चौराहे से पहले गीता भवन की ओर जाने वाली सड़क से मोड़ दिया जाएगा ताकि वाहन रांग साइड नहीं आए।

ब्रिज पर अटकता है ट्रैफिक, जल्द होगा चौड़ीकरण

ट्रैफिक पुलिस ने जंजीरावाला चौराहे से इंडस्ट्री हाउस चौराहे के बीच ब्रिज के चौड़ीकरण की मांग की थी। यहां सिंगल लेन ब्रिज होने से ट्रैफिक अटकता है। नगर निगम ने इस ब्रिज को दो लेन कर चौडीकरण का फैसला लिया है, जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जा रहे हैं।