इंदौर। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है। 18 साल पुराने हिरण शिकार मामले और शिकार में अवैध हथियार इस्तेमाल करने के मामले में जोधपुर कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। शेसंस कोर्ट के फैसले के साथ ही इंदौर स्थित उनके घर में खुशियां खिल उठीं। सलमान के घर वालों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर इस फैसले का स्वागत किया और सभी को बधाईंयां बांटी।
सुबह से ही परिवार के हर सदस्य को बस जोधपुर कोर्ट के फैसले का इंतजार था। हर कोई न्यूज चैनल्स पर नजर जमाए यही दुआ कर रहा था कि उनका लाडला इस मामले से बरी हो जाए। आर्म्स एक्ट में भतीजे की बरी होने की खबर सुनते ही चाचा भावुक हो उठे। चाचा अब्दुल नईम ने कहा कि सलमान को बरी किए जाने के फैसले से हम सभी बहुत खुश हैं। पिछले 18 साल से चल रहे इस केस की वजह से उसका भी कामकाज बहुत प्रभावित हो रहा था। सलमान हमारे बेटे की तरह है और इस फैसले को सुनकर पूरे परिवार ने चैन की सांस ली।
चाचा नईम ने बताया कि कोर्ट का फैसला आने के बाद सलमान से तो उनकी बात नहीं हो पाई लेकिन मुंबई में सलमान की मां सलमा से बातचीत करते हुए उन्हें बेटे के रिहाई की मुबारकबाद दी। सलमान के चाचा ने कहा कि कोर्ट के फैसले की खुशी में अब वे नमाज—ए—शुक्राना अदा करेंगे। भतीजे के 18 साल के संघर्ष ने उन्हें बेहद भावुक कर दिया और उनका दर्द जुंबा पर आ ही गया। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने से ज्यादा 14 इंजेक्शन लगाने पर ज्यादा दर्द होता है।
फैसले के वक्त सलमान की बहन अलवीरा और जज जोधपुर कोर्ट रूम में मौजूद रहे। सलमान खान पर 1998 में हुए इस शिकार मामले में सलमान के खिलाफ 4 केस चल रहे हैं। इनमें से दो में उन्हें हाईकोर्ट से बरी किया जा चुका है। आपको बता दें कि पहले राजस्थान की एक निचली अदालत ने सलमान को पांच साल और एक साल की सज़ा के साथ 25 हजार का जुर्माना लगाया था, जिसके बाद सलमान ने हाईकोर्ट में अपील की थी।
कोर्ट का यह फैसला ना सिर्फ सलमान के लिए राहत देने वाला है बल्कि सलमान के फैंन्स भी इस फैसले से काफी उत्साहित हैं। सलमान खान के फैन रिजवान का कहना है कि सलमान उनके यूथ आईकन हैं। सलमान के पक्ष में हुए इस फैसले से वह बहुत ज्यादा खुश हैं। वहीं सौरभ का कहना है कि फैसला आने में बहुत समय लगा लेकिन सुकून इस बात का है कि फैसला सलमान भाई के हक में है।
सलमान खान फैन क्लब के मेंबर्स में भी इस फैसले के आने के बाद खुशी की लहर दौड़ गई। सभी अपने पसंदीदा एक्टर के बरी होने पर दिल से बधाईंया दे रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर जश्न मनाने का इंतजाम भी किया है। इस दौरान उन्होंने सभी फैंस का मुंह मीठा भी करवाया।
बता दें कि बॉलीवुड में सल्लू भाई के नाम से अपनी धाक जमाने वाले सलमान खान का इंदौर से बहुत पुराना कनेक्शन है। 27 सितंबर 1965 को इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में उनका जन्म हुआ था। उनका बचपन बचपन पलासिया थाने के सामने खाान कैम्पस मे गुजरा है। सलमान की स्कूलिंग ग्वालियर के सिंधियाा स्कूल से हुई जहां वे अपने भाई अरबाज खान के साथ पढते थे। इसके बाद का हायर एज्यूकेशन के अलिए वे मुंबई के बांद्रा के सैटसेनिस्टॉल्स हाईस्कूल में गए। यहां पर रहने वाले उनके परिजनों में भी सलमान खान पर चल रहे केस के कारण चिंता का विषय बना हुआ था। अब सभी ने राहत की सांस ली है।
सलमान खान फैन क्लब करेगा चेरिटी
सलमान खान फैन क्लाब इंदौर के योगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वे कोर्ट के फैसले से बहुत खुश हैं। उन्होंने इस फैसले से खुश होकर अपने पूरे स्टाफ और दोस्तों का मुंंह मीठा करवाया है। फैन क्लब शाम तक मीटिंग के बाद चेरिटी पर निकलेंगे। इस दौरान वे गरीब बच्चों को जरुरत की करेंगे।
सलमान खान ने किया ट्वीट
कोर्ट के फैसले से बरी होने के बाद सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने फैंस को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में अपने फैंस को उनकी सपोर्ट और उनकी दुआओं के लिए थैंक्स बोला है।