8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : इंदौर नंबर वन…आज से शुरू हुई वार्ड स्तरीय स्वच्छता स्पर्धा

20 जून तक होगा आयोजन और 21 जून को हर वार्ड में होगा मित्र योग, सफाई से लेकर कचरा प्रबंधन देखने निकले पार्षद और मिलेंगे 1000 अंक

2 min read
Google source verification
Indore News : इंदौर नंबर वन...आज से शुरू हुई वार्ड स्तरीय स्वच्छता स्पर्धा

Indore News : इंदौर नंबर वन...आज से शुरू हुई वार्ड स्तरीय स्वच्छता स्पर्धा

इंदौर. शहर के 85 वार्डों में आज से वार्ड स्तरीय स्वच्छता स्पर्धा शुरू हो गई है। यह स्पर्धा 20 जून तक होगी और अगले दिन 21 जून को हर वार्ड में योग मित्र का आयोजन होगा। स्पर्धा के तहत सफाई से लेकर कचरा प्रबंधन देखने पार्षद सुबह 6.30 बजे से निकले। वे अपने वार्ड को चकाचक करवाएंगे और रहवासियों व व्यापारिक संगठनों से भी बात करेंगे। हर काम के अलग-अलग अंक है, जो 1000 तक हैं।

साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण में बेहतर काम करने के चलते स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार 6 बार से देश में नंबर वन आ रहा है। अब सातवीं बार भी बड़ा दावेदार है। इसके चलते दो दिन पहले जाल सभागृह में हुए भाजपा पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक घोषणा की थी कि 13 मई से 20 जून तक वार्ड स्तरीय स्वच्छता स्पर्धा होगी, जो आज से शुरू हो गई है। स्पर्धा के तहत पार्षद अपने वार्ड में सफाईकर्मियों की हाजरी चैक करने के साथ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इसके तहत पार्षदों को वार्ड में साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देना होगा।

स्वच्छता के सातवें आसमान को छूने के लिए जनभागीदारी से कार्य करते हुए कार्बन उत्सर्जन कम हो, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो और 3-आर के लिए प्राथमिकता के साथ काम करना होगा। वार्ड स्तर की गतिविधियों के कुल अंक 1000 निर्धारित किए गए हैं। रोजाना गुगल लिंक पर दर्ज की गई जानकारी ही वार्ड गतिविधियों में निर्धारित अंक प्राप्त करने में सहायक होगी। वार्ड में कर्मचारी और एनजीओ की मॉनिटरिंग के साथ ड्रेनेज व उद्यान की सफाई, सौंदर्यीकरण, जल भराव क्षेत्र, खुले मैदान पर सफाई पर ध्यान पार्षदों को देना होगा। बेस्ट पार्षद का चयन करने के लिए एक कमेटी का गठन होगा जो भ्रमण कर अंक देगी।