
Indore News : आज सुबह सैकड़ों कॉलोनियों में नहीं बंटा पानी, दौड़ाए टैंकर
इंदौर. शहर के पश्चिम क्षेत्र की सैकड़ों कॉलोनियों में आज सुबह पानी नहीं बंटा। कारण वेटेरनरी कॉलेज महू परिसर में नर्मदा की लाइन लीकेज होना है। लाइन को बदलने का काम शुरू हो गया है, किंतु पश्चिम क्षेत्र की 17 टंकियां खाली रह गईं और इनसे जुड़ी कॉलोनियों में जलप्रदाय प्रभावित हुआ। लोगों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए सुबह से टैंकर दौड़ाए जा रहे हैं।
वेटेरनरी कॉलेज महू परिसर में नर्मदा के प्रथम व दूसरे चरण की 1200 एमएम ग्रेविटी लाइन में लीकेज होने पर कल सुबह शटडाउन लेकर सुधार कार्य शुरू किया गया। पाइप ओपन होने की वजह से बदलने का कार्य किया जा रहा है। पाइप को बदलने की स्थिति निर्मित होने पर जलूद में नर्मदा पहले और दूसरे चरण के पंप बंद करना पडो। इस कारण शहर के पश्चिम क्षेत्र की 17 टंकियां नहीं भर पाईं और इनसे जुड़ी सैकड़ों कॉलोनियों में पानी नहीं बंट पाया।
इस स्थिति में लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े इसके लिए जिन कॉलोनियों में पानी सप्लाय नहीं हुआ, वहां पर सुबह से टैंकर दौडऩे लगे थे। इधर, जलप्रदाय विभाग के कार्यपालन यंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नर्मदा पहले और दूसरे चरण की महू में लीकेज हुई पाइप लाइन को बदलने का काम चल रहा है। अगर यह काम आज शाम तक पूरा हो गया तो कल सुबह पानी सप्लाय प्रभावित नहीं होगा। अगर समय रहते काम पूरा नहीं हुआ तो आज जिन टंकियों से पानी नहीं बंटा, उनसे कल भी नहीं बंट पाएगा।
इन टंकियों से नहीं हुआ सप्लाय
आज सुबह पश्चिम क्षेत्र की जिन 17 टंकियों से पानी नहीं बंटा, उनमें अन्नपूर्णा, राज मोहल्ला, भक्त प्रह्लाद नगर, छत्रीबाग, महाराणा प्रताप नगर, अगरबत्ती कॉम्पलेक्स, नरवल, कुशवाह मोहल्ला, सदर बाजार, सुभाष चौक, लोकमान्य नगर, द्रविड़ नगर, जिंसी हाट मैदान, स्कीम नंबर 103, मल्हार आश्रम और गांधी हॉल शामिल हैं। इन टंकियों के पूरी तरह खाली रहने पर इनसे जुड़ी सैकड़ों कॉलोनियों के रहवासियों को पानी नहीं मिला। इन रहवासियों को आज और कल दो दिन तक पानी की किल्लत झेलना पड़ेगी, क्योंकि अब पानी सप्लाय का टर्न परसो रहेगा। ऐसे में लोगों को निगम के टैंकर या फिर क्षेत्र में सार्वजनिक बोरवेल के जरिए अपनी जलापूर्ति करना पड़ेगी।
Published on:
14 Apr 2023 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
