scriptचार राशियों के लिए जबरदस्त फायदेमंद है 15 जून तक का समय, इन पर मंडरा रहा बड़ा संकट, हो सकती है जेल | weekly horoscope till 16 june of different rashi people | Patrika News

चार राशियों के लिए जबरदस्त फायदेमंद है 15 जून तक का समय, इन पर मंडरा रहा बड़ा संकट, हो सकती है जेल

locationइंदौरPublished: Jun 10, 2019 01:27:39 pm

चार राशियों के लिए जबरदस्त फायदेमंद है 15 जून तक का समय, इन पर मंडरा रहा बड़ा संकट, हो सकती है जेल

rashifal

चार राशियों के लिए जबरदस्त फायदेमंद है 15 जून तक का समय, इन पर मंडरा रहा बड़ा संकट, हो सकती है जेल

इंदौर. 15 जून का समय समय कन्या, धनु, कुंभ और मीन राशि के लिए जबरदस्त फायदेमंद हो सकता है। कन्या राशि वाले इस सप्ताह बिजनेस बढ़ा सकते हंै। धनु राशि वालों को अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मांगलिक आयोजन होंगे। कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह बिजनेस में फायदा होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मीन राशि वालों का यह सप्ताह दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अचानक धन प्राप्ति के भी योग हैं। इसके अलावा वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। मिथुन राशि वालों को तो जेल भी जाना पड़ सकता है।
must read : सूरत हादसे के बाद इस शहर की 16 ‘खतरनाक’ कोचिंग क्लासेस सील, कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं पढ़ रहा यहां…

मेष : इस सप्ताह भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। मन अशांत रहेगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे दूर जा सकता है। मन आहत रहेगा। बचपन की यादें ताजा होंगी। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रखें।
प्रोफेशन : नया निवेश न करें। ऑफिस में बहसबाजी से बचें।
प्रेम : पार्टनर से भावनात्मक सहानुभूति की उम्मीद रहेगी।
शुभ दिन : रविवार, सोमवार नीला
शुभ रंग : लाल, नीला
वृषभ : इस सप्ताह दिल से काम न लें वरना पछताना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श कर लें। वरना आपकी ये जिद आपको महंगी पड़ सकती है। अगर शादी की बात चल रही है तो रिश्ता टूट भी सकता है। ज्यादा भरोसा करना मुसीबत में डाल सकता है।
प्रोफेशन : इस सप्ताह निवेश न करें या घर में कोई बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो अच्छी तरह विचार कर लें।
प्रेम : पार्टनर से धोखा मिल सकता है। भावनात्मक कमजोरी महसूस करेंगे।
शुभ दिन : सोमवार, बुधवार
शुभ रंग : हरा, जामुनी
मिथुन : इस सप्ताह लड़ाई-झगड़े से दूर रहें वरना उल्टा बात आप पर आ सकती है। जेल भी जाना पड़ सकता है। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। आपके खिलाफ कोई साजिश रची जा सकती है। सावधान रहें। ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएं।
प्रोफेशन : नया निवेश के लिए सही समय का इंतजार करें। ऑफिस में आप राजनीति का शिकार हो सकते हंै।
प्रेम : पार्टनर के साथ झगड़ा होगा। आप अपने पार्टनर के कारण किसी बड़ी मुसीबत में भी पड़ सकते है।
शुभ दिन : गुरुवार, रविवार
शुभ दिन : नीला, सफेद
कर्क : आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर परेशानी आ सकती है। जहां से पैसे मिलने की उम्मीद थी वो भी नहीं मिल पाएगा। खुद को असहाय महसूस करेंगे। हिम्मत न हारे अच्छा समय जरूर आएगा। दोस्तों के साथ लड़ाई भी हो सकती है। एेसी परिस्थितियों को टालें या वहां चले जाने में ही आपकी भलाई है। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।
प्रोफेशन : नया बिजनेस किसी के साथ पार्टनरशीप में न करें।
प्रेम : समय अच्छा बीतेगा।
शुभ दिन : मंगलवार, गुरुवार
शुभ रंग: हरा, सफेद
सिंह : अपनी तबीयत का खास खयाल रखें। अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है। यह सप्ताह सिंह राशी वालों के लिए कुछ खास नहीं है। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद में अपना आपा न खोएं। मन को शांत रखें। बच्चों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रोफेशन : किसी को बात को लेकर बॉस से झगड़ा हो सकता है।
प्र्रेम : पार्टनर के साथ संबंध खराब हो सकते हंै। लड़ाई हो सकती है।
शुभ दिन : मंगलवार, शुक्रवार
शुभ रंग : लाल, सफेद
must read : किसानों की कर्ज माफी पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, इस दिन निकलेगी आक्रोश ट्रैक्टर रैली

कन्या : यह सप्ताह बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपना बिजनेस बड़ा सकते हंै। संभव है कि आप बिजनेस के लिए विदेश यात्रा भी कर सकते हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आगे आपको इसके लाभ मिलेंगे। आपकी दूरदर्शिता के गुण के कारण आपको लाभ मिलेगा।
प्रोफेशन : नए निवेश के पूरे योग हंै जो कि सफल होगा।
प्रेम : पार्टनर के साथ समय सुखद रहेगा। मन खुश रहेगा।
शुभ दिन : बुधवार, शनिवार
शुभ रंग : हरा, नीला
तुला : इस सप्ताह अपने गुस्से पर काबू रखें। संयम से काम लें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा शारीरिक श्रम ना करें और न ज्यादा मानसिक तनाव लें। आपके दिमाग पर नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। अच्छा रहेगा कि आप ज्यादा से ज्यादा समय भगवान के समीप बिताएं। लड़ाई-झगड़े वाले स्थान से दूर रहें।
प्रोफेशन : नया निवेश और बिजनेस के लिए समय अनुकूल नहीं है।
प्रेम : पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। मन उदास रहेगा।
शुभ दिन : मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग : नारंगी, हल्का हरा
वृश्चिक : इस सप्ताह विचारों को एक नई दिशा मिलेगी। जिस चीज के लिए आप अब तक सिर्फ सोच रहे थे अब आप उस बात का निर्णय ले सकेंगे और जीवन आगे बढ़ेगा। मन में शांति रहेगी। जीवन को एक नई दिशा मिलेगी। आप भाग्य के भरोसे ना बैठें। मेहनत करें, आपको सफलता मिलेगी। खुद को आत्मविश्वास से परिपूर्ण पाएंगे।
प्रोफेशन : नया बिजनेस शुरू करने की योजना बन सकती है।
प्रेम : पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ दिन : सोमवार, गुरुवार
शुभ रंग : सफेद, पीला
must read : किसानों से व्यापारी ने किया लिखित वादा, दो दिन में संपत्ति बेचकर करूंगा भुगतान

धनु : इस सप्ताह धनु राशि वालों का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में शादी की बात चल रही है तो शादी पक्की हो सकती है। आप परिवार के साथ विदेश घूमने भी जा सकते हंै। जो परेशानी भरा समय था, अब खत्म हो जाएगा।
प्रोफेशन : निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है।
प्रेम : पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ दिन : मंगलवार, रविवार
शुभ रंग : नारंगी, लाल
मकर : इस सप्ताह बिजनेस में नुकसान हो सकता है और आपको यह नुकसान आपके कार्य करने के गलत तरीके के कारण होगा। अपनी कार्य करने की शैली बदलें। यह सप्ताह थोड़ा कठिनाइयों से भरा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे। पैसों से संबंधित समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
प्रोफेशन : बिजनेस में नुकसान हो सकता है। कोई नया काम शुरू नहीं करें।
प्रेम : पार्टनर में साथ ब्रेकअप हो सकता है।
शुभ दिन : सोमवार, मंगलवार
शुभ रंग : सफेद, पीला
कुंभ : इस सप्ताह बिजनेस में फायदा होगा। जो आपने सोचा था सबकुछ आपके हिसाब से ही होगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में आप सबके खास बने रहेंगे। समय आपके अनुकूल चल रहा है। यह सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। पुरानी सारी तकलीफें खत्म हो जाएंगी। एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत पाएंगे।
प्रोफेशन : नया निवेश कर सकते हैं।
प्रेम : समय सुखद रहेगा।
शुभ दिन : शनिवार, रविवार
शुभ रंग : नीला, लाल
मीन : ये सप्ताह अनुकूल है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई पुराना दोस्त भी मिल सकता है। कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आप कोई नया वाहन या नया घर खरीदने की योजना भी बना सकते हंै। कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। बच्चों से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है।
प्रोफेशन : नया बिजनेस कर सकता है। बड़ा निवेश भी हो सकता है।
प्रेम : पार्टनर से भावनात्मक संबल मिलेगा। मन खुश रहेगा।
शुभ दिन : बुधवार, गुरुवार
शुभ रंग : हरा, पीला
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो