2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार संचालक के बेटे के चक्कर में महिला बैंक मैनेजर गंवा बैठी 40 लाख रूपए

महिला बैंक मैनेजर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत...फिलहाल आरोपी की नहीं हो पाई गिरफ्तारी..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 15 Apr 2022, 4:37 PM IST

bank_manager.jpg

इंदौर. इंदौर में एक बार संचालक के बेटे ने महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर को पहले तो अपने प्यार के जाल में फांसा और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध तो बनाए ही साथ ही साथ 40 लाख रुपए भी ठग लिए। हैरानी की बात ये है कि महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर तलाकशुदा है और उसका 10 साल का बेटा भी है इसके बावजूद वो आरोपी के झांसे में आ गई। अब जब आरोपी ने आबरू और पैसा लूटने के बाद शादी करने से इंकार किया तो महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बैंक में हुई थी जान पहचान
पुलिस में मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के विजय नगर इलाके में रहने वाली 40 साल की अंजली (बदला हुआ नाम) एक बैंक में असिस्टेंट बैंक मैनेजर हैं। अंजलि ने एक बार संचालक के बेटे कौस्तुभ सिंगारे के खिलाफ रेप और पैसे ठगने का आरोप लगाया है। अंजली ने अपनी शिकायत में बताया साल 2018 में उसका पति से तलाक हो चुका है और उसका एक 10 साल का बेटा भी है। पति से तलाक के कुछ समय बाद ही उसकी पहचान बैंक में अक्सर आने जाने के कारण कौस्तुभ से हुई थी। फिर पहचान दोस्ती में बदल गई।

यह भी पढ़ें- पति को मारकर कार की डिग्गी में डाला, करीब 600 किमी. दूर ठिकाने लगाई लाश, खुला राज

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, पैसे भी ठगे
अंजली (बदला हुआ नाम) ने बताया कि कौस्तुभ ने उसे अपनी मां से मिलवाया और शादी का प्रस्ताव रखा। उसकी मां ने भी उनकी शादी पर हामी भरी और उसे अंगूठी गिफ्ट कर रिश्ता पक्का कर दिया। इसके बाद कौस्तुभ ने जल्द शादी करने की बात कहकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने कई बार में करीब 40 लाख रुपए उससे लिए। अंजली का ये भी आरोप है कि कौस्तुभ ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी लिए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- लव मैरिज के दूसरे दिन पति बोला- 'दोस्तों ने बहुत मदद की है इन्हें भी खुश कर दो'