30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम और खास ने मिलकर मनाया योग दिवस

शहर के गार्डन, कॉलोनियों में सामाजिक संस्थाओं ने किया योगा-प्राणायाम  

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Sanjay Rajak

Jun 21, 2019

yoga indore

आम और खास ने मिलकर मनाया योग दिवस

इंदौर. न्यूज टुडे. विश्व योग दिवस पर आज सुबह मुख्य कार्यक्रम एपीटीसी ग्राउण्ड पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया किया गया। सुबह 6.45 से 7 बजे तक मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया गया। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक विभिन्न प्रकार के सामूहिक योग हुए। इस आयोजन में सभी शासकीय विभाग के अफसर और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला प्रभारी कलेक्टर दिनेश जैन आदि मौजूद थे। इसके अलावा पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुए।

भाजपा कार्यालय पर योग दिवस का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय के नीचे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने मिलकर योगासन किया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। स्वस्थ रहने के लिये आज सभी की दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल होना चाहिए, प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए।

महिलाओं ने किया योग

धन्वन्तरी नगर में सुबह 6 बजे से निकिता जाधव ने रत्न दण्ड आसन, सुप्तबन्द कोण आसान, पाद उत्तानासन, त्रिकोण आसन तथा सूर्य आसान आदि योग महिलाओं को करवाए। महिलाओं को इन आसनों से से माहवारी, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज के समय जो तकलीफें आती से उनसे राहत मिलेगी।

प्लेटफॉर्म पर मना योग दिवस

इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-१ पर योग दिवस मनाया गया। इस दौरान रेलवे अफसर, कर्मचारी, कुली सहित यात्री भी शामिल हुए। विंध्यांचल नगर में सेवाभारती, रहवासी संघ और वार्ड क्रमांक ६ के नागरिकों ने मिलकर योग दिवस मनाया। इस दौरान अलग-अलग तरह के योग प्रणायाम किए।

Story Loader