3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त बनकर दिया दगा, आबरू लूटकर बोला- नहीं करूंगा तुमसे शादी

प्यार का नाटक कर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से मुकरा...

2 min read
Google source verification
indore_news.jpg

इंदौर. इंदौर में शादी के नाम पर रेप का एक और मामला मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है जहां एक नाबालिग से शादी का वादा कर युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। नाबालिग ने जब शादी के लिए युवक पर दबाव बनाया तो युवक शादी से पलट गया। जिसके बाद नाबालिग को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और उसने परिजन को आपबीती बताई। परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

दोस्त बनकर दिया दगा
पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले तेजपुर के रहने वाले मोहित से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी और इसी दौरान मोहित ने उससे प्यार का इजहार किया। मोहित ने उससे प्यार का नाटक किया और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें- मां की मौत के बाद सौतेला पिता बेटी से करता था हैवानियत

दबाव बनाया तो शादी के वादे से मुकरा
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोहित ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिनों जब नाबालिग ने मोहित से कहा कि अब काफी वक्त उन्हें एक साथ हो चुका है इसलिए शादी कर लेते हैं तो मोहित ने बात को टालने की कोशिश की। लेकिन जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो मोहित ने साफ लफ्जों में शादी करने से इंकार कर दिया। प्यार में मिले धोखे के बाद नाबालिग ने मां को पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

देखें वीडियो- शहर में खुलेआम चल रहे सट्टे का स्टिंग

Story Loader