17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश अध्यक्ष के सामने पॉवर दिखाएगा युवा मोर्चा

भाजयुमो नगर अध्यक्ष बोले-भीड़ जुटाओ मेरी इज्जत का सवाल है, होर्डिग, पोस्टर, बैनर व झंडों से सजेगा रैली मार्ग

2 min read
Google source verification
प्रदेश अध्यक्ष के सामने पॉवर दिखाएगा युवा मोर्चा

प्रदेश अध्यक्ष के सामने पॉवर दिखाएगा युवा मोर्चा

इंदौर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के सामने इंदौर का मोर्चा पॉवर दिखाएगा। सौगात मिश्रा के मोर्चा नगर अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार आ रहे हैं, जिसके चलते सारा तामझाम किया जा रहा है। विवेकानंद प्रतिमा से रैली निकाली जाएगी, जो राजीव गांधी प्रतिमा तक पहुंचेगी। मार्ग को होर्डिग, पोस्टर, बैनर और झंडों से सजाया जाएगा।

वैसे तो प्रदेश अध्यक्ष पंवार अपनी नियुक्ति के बाद एक दर्जन से अधिक बार इंदौर आ चुके हैं, जिसमें एक-दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता साथ नजर नहीं आए। वे 24 अप्रैल को बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स में हो रहे कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। आगमन की जानकारी लगने के बाद नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर ली है।

शाम 4 बजे विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, जहां से दो और चार पहिया वाहनों की रैली शुरू होगी। ये महू नाका, अन्नपूर्णा रोड, चाणक्यपुरी चौराहा, चोइथराम होते हुए राजीव गांधी सर्कल स्थित सिल्वर ओक मैरिज गार्डन में खत्म होगी, जहां पंवार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रैली मार्ग को झंडे, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाकर सजाया जाएगा। इसके लिए सभी मोर्चा नेताओं को काम पर लगाया गया है।

अपनी जेब से झंडे खरीद कर लगाओ
पंवार की रैली को लेकर मिश्रा ने दीनदयाल भवन पर बैठक बुलाई थी, जिसमें विवेक शर्मा, गौरव परिहार, राहुल राणे, जय राजदेव आदि मौजूद थे, जो कि मनस्वी पाटीदार की टीम के पदाधिकारी थे। चर्चा के दौरान मिश्रा ने भीड़ जुटाने की गुहार लगाई। कहना था कि सभी को अपनी जेब से झंडे खरीदकर मार्ग को सजाकर उदाहरण पेश करना है। नगर निगम की ङ्क्षचता मत करना, दो दिन कोई नहीं निकालेगा। भीड़ अच्छी होना चाहिए, क्योंकि आपके अध्यक्ष की इज्जत का सवाल है। ये समझ लो कि मेरा श?ित प्रदर्शन है। राऊ के महेंद्र शुक्ला को डीजे की गाड़ी तैयार कराने को कहा गया है, जो पूर्व विधायक जीतू जिराती के खास में गिने जाते हैं।