नई दिल्ली: COVID-19 की वजह से पूरी दुनिया ठहर चुकी है लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। इससे सबसे ज्यादा नुकसान एयरलाइंस कंपनियों को हो रहा है । अब जबकि सरकार ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में इन एयरलाइंस कंपनियों का काम अगले 21 दिनों तक ठप्प हो चुका है । और एक अनुमान के मुताबिक एविशन सेक्टर को कुल 21 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। जिसमें से सिर्फ भारतीय कंपनियों को 70-80 हजार करोड़ का नुकसान होगा । और ये दावा है सेंटर फॉर एशिया पैसिफिक एविएशन इंडिया (CAPA) का ।