
Mukesh ambani
नई दिल्ली। आज मुकेश अंबानी का 61वां जन्मदिन हैं। उन्हें दुनियभर से मुबारकबाद मिल रही हैं। हर कोई उनके बारे में जानना और उनकी कामयाबी का राज जानना चाहता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो आपको भी हैरान कर देगी। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति एशिया के दो देशों अफगानिस्तान और भूटान की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है। यकीन नहीं होता ना, लेकिन यह बात सही है। आइए आपको भी बताते हैं मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति के बारे में और अफगानिस्तान और भूटान की कुल जीडीपी के बारे में...
एक साल पहले थी मुकेश अंबानी की संपत्ति
वर्ष 2017 अप्रैल की बात करें तो मुकेश अंबानी के पास 30 बिलियन डॉलर की संपति मौजूद थी। फोर्ब्स ने मुकेश अंबानी को दुनिया के 22 सबसे अमीर लोगों में शामिल किया था। खास बात यह थी कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक सालाना मुनाफा 29,901 करोड़ रुपए कमाया था। ऐसे में पिछला जन्मदिन उनका काफी खास रहा था। मुकेश अंबानी की सफलता कहानी यहीं खत्म नहीं होती। उन्होंने मात्र 8 महीने में अपनी संपत्ति में करीब 8 बिलियन डॉलर का इजाफा कर लिया था। अक्टूबर 2017 में फोर्ब्स मैगजीन की 'इंडिया रिच लिस्ट 2017' की रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल भारत के कुबेर बने रहे। लिस्ट के अनुसार उस वक्त उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 38 अरब डॉलर हो गई थी।
आज 45 बिलियन डॉलर की संपत्ति
हुरुन ग्लोबल की ओर से जारी की गई रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी को 45 बिलियन डॉलर (करीब 2.92 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय बताया गया है। साथ ही दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी उन्हें शामिल किया गया है। खास बात यह है कि मुकेश अंबानी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस अलवालीद बिन तलाल अल सऊद से भी ज्यादा अमीर हैं।
अफगानिस्तान और भूटान की जीडीपी से ज्यादा
आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि मुकेश अंबानी का कुल नेटवर्थ भारत के 2 पड़ोसी देशों भूटान और अफगानिस्तान की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है। अगर बात अफगानिस्तान की जीडीपी की करें तो करीब 20 बिलियन अमरीकी डॉलर है। जबकि भारत से सटे भूटान की कुल जीडीपी और भी ज्यादा कम है। भूटान की कुल जीडीपी करीब 3 बिलियन डॉलर की है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मुकेश अंबानी अफगानिस्तान और भूटान जैसे देशों की इकॉनोमी को अपने बूते पर आगे ले जा सकते हैं।
Published on:
19 Apr 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
