नई दिल्ल। दिल्ली सरकार दिल्ली वालों को एक तोहफा देने जा रही हैं। सरकार ने यह फैसला किया है की दिल्ली विभाग उन कर्मचारियों को स्वयं कॉन्ट्रैक्ट पर रखेगा जो कि अभी तक कॉन्ट्रैक्ट पर या प्राइवेट पार्टियों के जरिए काम कर रहे थे। अब से दिल्ली सरकार नियुक्तियों के लिए ठेकेदारों या प्राइवेट पार्टियों की भूमिका खत्म करने जा रही हैं। अब जिस विभाग में जितने लोग पहले से काम कर रहे हैं, उन्हें खुद उसी विभाग के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा। इतना ही नहीं अब से कर्मचारियों को PF की सुविधा भी दी जाएगी।