
DRI ने जब्त की 17 करोड़ रुपए की सिगरेट, तस्करी का सबसे बड़ा मामला आया सामने
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नई मुंबई में 17 करोड़ रुपए मूल्य की तस्करी कर के लाई गई विदेशी सिगरेट जब्त की हैं। हालिया दौर में यह सिगरेट तस्करी का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। डीआरआई ने एक बयान में कहा कि एक खुफिया सूचना के आधार पर उसने नई मुंबई के एक गोदाम में पांच फरवरी को तड़के छापा मारा।
दुबई से लाया गया था माल
वहां 40 फुट लंबे एक कंटेनर में तस्करी का माल पकड़ा गया। यह दुबई से लाया गया था और इसे भारत में एक स्थलीय कंटेनर डिपो भेजा जाने वाला था। इसके कागजों में इसे वाशबेसिन का सामान दिखाया गया था। डीआरआई ने उसमें 650 बड़े कार्टन जब्त किए हैं जिनमें विदेशी सिगरेट थे। जब्त माल की बाजार कीमत 17 करोड़ रुपए आंकी गयी है।
सिगरेट के आयायात पर भारत में काफी ऊंचा शुल्क
इस मामले में साइप्रस में रह रहे एक भारतीय और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। यह भारतीय इस तस्करी का सरगना माना जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। कागजों में जिन वाशबेसिन का उल्लेख किया गया है। वह उतनी ही मात्रा में गोदाम में पाए गए। कागजों में उन्हें 'मेड इन चाइना' दिखाया गया है लेकिन वास्तव में उनकी खरीद नई मुंबई से की गई है। सिगरेट के आयायात पर भारत में काफी ऊंचा शुल्क है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।
Published on:
07 Feb 2019 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
