फ्लिपकार्ट और अमेज़न नहीं मांग सकती आधार डीटेल
इस फेस्टिव सीजन फ्लिपकार्ट और अमेज़न ग्रहाकों को अपनी तरफ खींचने के लिए तरह-तरह के ऑफर लेकर आ रही हैं। ऐसे में दोनो कंपनियां ग्रहाकों के लिए ऑफर लेकर आई है जिसके तहत कंपनियां क्रेडिट/डेबिट कार्ड के बिना ही इंस्टैंट क्रेडिट ऑफर कर रही हैं। इसके लिए कंपनियां इंस्टैंट लोन से उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो वेबसाइट पर सामान चुनकर अपने कार्ट में रख तो लेते हैं, लेकिन पैसे या लोन के अभाव में वह ऑर्डर नहीं कर पाते। ऐसे ही ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट और अमेज़न लोन ऑफर लेकर आई हैं।ग्राहकों को अपना ऑर्डर बुक करने के लिए आधार आईडी नंबर देना होगा।