
नई दिल्ली । हीरो मोटोकॉर्प भारत की मशहूर टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी है शायद ही ऐसा कोई हो जो इसके बारे में न जानता हो। लगभग हर घर में आपको हीरो मोटोकॉर्प का टू-व्हीलर देखने को मिल ही जायेगा। शायद हर दिन हीरो मोटोकॉर्प की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही साल 2017-18 की सबसे ज्यादा ब्रिकी करने वाली कंपनी बन गई है। इतना ही नहीं हीरो मोटोकॉर्प ने हर 4 सेकेंड में 1 गाड़ी बेचकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है ।
कैसे बनाया विश्व रिकॉर्ड ?
जून महीने में हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने इस महिने जून में यानी की 30 दिनों में 704,562 वाहनों की बिक्री की। मतलब कंपनी ने एक दिन में तकरीबन 20,160वाहनों की बिक्री की है । अब अगर इसे घंटो और मिनट में देखा जाये तो हर घंटे हीरो मोटोकॉर्प 840 और हर मिनट में 14 वाहनों की बिक्री करती है इसका सीधा मतलब है की हीरो मोटोकॉर्प हर 4 सेंकड से भी कम में 1 वहन की बिक्री करती है।
साल में कितने वाहनों की हुई बिक्री
इस साल मई, अप्रैल और जून 2018 में 2.1 मिलियन (2,104,949) वाहनों की बिक्री की है । यह पहली बार नहीं है जब हीरो ने 2 से ज्यादा मिलियन गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा पार किया हो, इससे पहले भी कंपनी ने पिछले साल जुलाई-सितम्बर 2017 में 2,022,805 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी हीरो मोटोकॉर्प दुनियां में पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने 2 मिलियन गाड़ियां 2 महीने में बेच दी।
बढ़ेगी हीरो मोटोकॉर्प के वाहनोें की किमत
विश्व रिकॉर्ड बनाने और सिर्फ तीन महिनों में 2.1 मिलियन वाहनों की बिक्री करने के कंपनी काफी खुश है। हीरो मोटोकॉर्प के वाहनोें की बढ़ती मांग के कारण कंपनी ने मोटरसाईकल्स और स्कूटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी की करने का फैसला किया है। अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में अलग-अलग ही बढ़ोतरी की जायेगी लेकिन अधिकतम बढ़ोतरी 500 रुपए प्रति वाहन है।
Published on:
03 Jul 2018 12:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
