1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सस्ते में मिलेगा विदेश जाने का मौका, अब विदेशी आसमान में उड़ेंगे देसी विमान

इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर जैसी भारतीय एयरलाइंस कंपनियां अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स बढ़ा रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 5 Oct 2018, 1:08 PM IST

Airlines

सस्ते में मिलेगा विदेश जाने का मौका, अब विदेशी आसमान में उड़ेंगे देसी विमान

नर्इ दिल्ली। जो लोग काफी समय से विदेश में वैकेशन मनाने का सपना पाले बैठै हैं लेकिन किराए ज्यादा होने के कारण नहीं जा पा रहे हैं वो जल्द ही अपने सपने को हकीकत में बदल सकते हैं। वास्तव में भारतीस एयरलाइंस कंपनियां अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या में इजाफा कर रही हैं। जिससे विदेश जाने की टिकट में काफी कमी आने की संभावना है। आपको बता दें कि इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर जैसी भारतीय एयरलाइंस कंपनियां अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स बढ़ा रही हैं।

इतनी बढ़ेंगी फ्लाइट्स
एयरलाइंस कंपनी 15 से 35 फीसदी तक अपनी फ्लाइट्स बढ़ाने के मूड में नजर आ रही हैं। पहले बात इंडिगो से शुरू करें तो इस साल के अंत तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स 31 फीसदी बढ़ाने की योजना बना रही है। वहीं स्पाइसजेट 17 फीसदी तक बढ़ा सकती है। वहीं गोएयर ने इस महीने से फुकेट और माले की उड़ान शुरू करने का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी आेर जेट और एयर इंडिया ने अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स नहीं बढ़ार्इ हैं। उनका कहना है कि उनकी पहुंच पहले से ही काफी ज्यादा है।

क्या है कहता है इंडिगो
इंडिगो की मानें तो उनका यह एक्सपैंशन कोर बिजनेस का पार्ट है। कंपनी एयरबस 320 की रेंज वाले इंटरनेशनल रूट्स को जोड़ रही है। गल्फ और साउथ ईस्ट एशियाई देशों के लिए जल्द ही उड़ाने शुरू हो जाएंगी। एयरलाइन टियर 2 और टियर 3 शहरों में ग्रोथ की तलाश करने में जुटी हुर्इ है। कंपनी कम दूरी वाले इंटरनेशनल रूट्स पर भी फोकस कर रही है। कंपनी ने हाल में क्वालालंपुर को 12वें इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के रूप में जोड़ा है। कंपनी की योजना है कि 15 अक्टूबर से रोज दिल्ली-क्वालालंपुर और बेंगलुरु-क्वालालंपुर के बीच नॉन-स्टॉप फ्लाइट ऑपरेट हो सके।

क्या कर रहा है स्पाइसजेट
स्पाइसजेट भी इंटरनेशनल मार्केट्स में एक्सपैंशन की योजना पर काम कर रहा है। कंपनी ने योजना को फुलप्रूफ करने के लिए बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर क्यू400 एयरक्राफ्ट को फ्लीट में शामिल करने जा रहा है। आपको बता दें कि एविएशन मिनिस्ट्री को लिखे एक लेटर में एयरलाइन ने जानकारी दी थी कि उसकी योजना दिल्ली और चेन्नर्इ से ढाका के लिए फ्लाइट्स शुरू करने की है। अगर इन कंपनियों की प्लानिंग ठीक रहती है तो आने वाले दिनों में एवरेज सैलरी पाने वाले लोग भी सस्ती इंटरनेशनल फ्लाइट का आनंद ले सकेंगे। साथ ही विदेश जाने के सपने को पूरा कर सकेंगे।