9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार इन लोगों को देने जा रही है, 200 रुपये में LPG कनेक्शन

केरल में आई बाढ़ ने पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया है। जिंदगी धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है लेकिन आम लोगों को कई मुश्किलों का सामना कहना पड़ रहा है। बा

2 min read
Google source verification
cylinder

मोदी सरकार ने बाढ़ के दौरान गुम हो गये गैस सिलेंडर के बदले में सब्सिडी वाली कीमत पर नये सिलेंडर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस के कार्यालय द्वारा जारी बयान में दी गयी। गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को LPG कनेक्शन के लिए 200 रुपये देने होंगे और 1200 रुपये की राहत दी जायेगी।

gas cylinder

बयान में कहा गया है कि एलपीजी कनेक्शन की कीमत 1400 रुपये है। लेकिन जो लोग गरीबी रेखा के नीचे उन्हें LPG कनेक्शन सिर्फ 200 में मिलेगा। मंत्री के कार्यालय ने बताया कि सभी तेल कंपनियों को तत्काल कनेक्शन वितरित करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

relince

बाढ़ की त्रासदी से उबरने की कोशिश कर रहे केरल की मदद के लिए देश के सभी लोग हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में रिलायंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपए की मदद दी है। इसके अलावा फाउंडेशन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 लाख रुपए की राहत सामग्री भी दी गई है।