7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगी होने जा रही है आम आदमी की कार, इतनी बढ़ जाएगी कीमत

टाटा मोटर्स आैर महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद अब मारुति सुजुकि की आेर से भी कार की कीमतों के बढ़ाने के संकेत मिल गए हैं, कंपनी की आेर से साफ कर दिया गया है कि अगस्त में कारों की कीमतों को बढ़ा दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 Aug 2018, 6:25 PM IST

Maruti suzuki

महंगी होने जा रही है आम आदमी की कार, इतनी बढ़ जाएगी कीमत

नर्इ दिल्ली। टाटा मोटर्स आैर महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद अब मारुति सुजुकि की आेर से भी कार की कीमतों के बढ़ाने के संकेत मिल गए हैं। कंपनी की आेर से साफ कर दिया गया है कि अगस्त में कारों की कीमतों को बढ़ा दिया जाएगा। कंपनी ने इसका मुख्य कारण कमोडटी की कीमतों के बढ़ने, फाॅरेन एक्सचेंज की कीमतों में इजाफा इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा की आेर से कार की कीमतों में 2.2 फीसदी इजाफा करने का एेलान किया था।

कंपनी बढ़ाएगी कीमतें
मारुति‍ सुजुकी इंडि‍या के सीनि‍यर ईडी, मार्केटिंग एंड सेल्‍स आरएस कलसी ने कहा कि कंपनी कमोडि‍टी की की बढ़ती कीमतों से होने वाले प्रभाव के बारे में जानने का प्रयास कर रहे थे। वहीं फॉरेन एक्‍सचेंज रेट की वजह से भी कंपनी पर काफी दबाव बढ़ रहा था। जिसकी वजह से कीमतों में बढ़ोत्तरी जरूरी हो गर्इ थी। कंपनी ने साफ कर दिया है कि मौजूइा माह में ही कंपनी के सभी माॅडल्स पर कीमतें बढ़ा दी जाएंगी।

कितनी बढ़ेंगी कीमतें
मारुति की कारों को आम आदमी की कार कहा जाता है। एेसे में वाल ये है कि मारुति की कारों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद आम आदमी जेब पर कितना असर पड़ेगा। तो कंपनी का इस पर कहना है कि अभी इस पर काम चल रहा है। जल्द ही कंपनी की आेर से इस पर जानकारी दे दी जाएगी। वैसे माॅडल्स के हिसाब से गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया जाएगा। आपको बता दें कि मारुति की आॅल्टो 800 की एक्स शोरूम प्राइस 2.51 लाख रुपए है। जबकि मिड साइज सेडान सियाज की कीमत 11.51 लाख रुपए है। आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्र आैर टाटा मोटर्स अपनी कारों की कीमतों में इजाफे का एलान पहले ही कर चुकी हैं।

कुल बिक्री में आर्इ गिरावट
वहीं मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की घरेलू बिक्री में जुलाई में 0.1 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई है जबकि निर्यात 9.9 फीसदी गिरा है। इस प्रकार कुल बिक्री 0.6 फीसदी घट गर्इ है। कंपनी के अनुसार जुलाई में उसकी कुल बिक्री 1,64,369 इकाई रही। पिछले साल जुलाई में यह 1,65,346 इकाई रही थी। इसमें घरेलू बिक्री 1,54,001 से बढ़कर 1,54,150 इकाई हो गर्इ जबकि निर्यात 11,345 से घटकर 10,219 इकाई रहा। यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 0.6 फीसदी घटकर 1,52,427 इकाई रह गर्इ। इसमें यात्री कारों की बिक्री 0.3 फीसदी बढ़कर 1,12,131 पर और वैनों की 0.5 फीसदी बढ़कर 15,791 पर पहुंच गर्इ। उपयोगी वाहनों की बिक्री 4.9 फीसदी घटकर 24,505 इकाई रह गर्इ। कंपनी की छोटी कारों की बिक्री 10.9 फीसदी और मिड साइज कारों की 99.2 फीसदी घट गर्इ जबकि कॉम्पैक्ट कारों स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो, डिजायर और टूअर एस की बिक्री 17.8 फीसदी बढ़ी है।