नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के 41वें एजीएम मीटिंग में जियो के यूजर्स के लिए मुकेश अंबानी ने जियोफोन 2 को लाने की घोषणाएं की थी। इस फोन को 15 अगस्त को लांच किया जाना हैं। लेकिन लांच से पहले ही इसको लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल रिलांयस पर आरोप लगाए जा रहे है की वह 4जी फीचरफोन जियोफोन को लाने के दूसरे ट्रेड रूट्स का सहारा लेकर इंपोर्ट ड्यूटी चुकाने से बचने की कोशिश कर रहा है।