आपको बता दें कि देश की दूसरी और तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन और आइडिया मर्जर के अंतिम दौर में हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम मर्जर को मंजूरी देने के फाइनल स्टेज में है। जिसके लिए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज द्वारा नए सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरपोरेशन जारी होने के बाद पुरानी कंपनी ‘आइडिया सेल्युलर लिमिटेड’ की जगह ‘वोडाफोन आइडिया लिमिटेड’ ले लेगी।