5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच रियल स्टेट को मिली अच्छे दिनों की उम्मीद, ऑनलाइन प्रॉपर्टी सर्च कर रहे हैं लोग

पूरी अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो रही है। लेकिन इसी लॉकडाउन ने सुस्ती झेल रहे रियल स्टेट को अच्छे दिनों की उम्मीद दी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 25 Mar 2020, 11:35 AM IST

real estate

real estate

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से हर तरफ बंद से हालात है। मंगलवार की शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने देश को कोरोना के कहर से बचाने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन ( 21dayslockdown) लगा दिया गया है। जिसकी वजह से पूरी अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो रही है। लेकिन इसी लॉकडाउन ने सुस्ती झेल रहे रियल स्टेट को अच्छे दिनों की उम्मीद दी है। दरअसल कोरोनावायरस फैलने और लॉकडाउन के बाद हाउसिंग सेक्टर में ऑनलाइन सर्च बढ़ गई है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए डेवलपर्स भी खरीदारों तक अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी पहुंचाने के लिए एसएमएस, व्हाट्सएप, मेल और कॉलिंग का सहारा ले रहे हैं।

वर्क फ्रॉम होम की वजह से मिल रहा है टाइम- दरअसल कोरोना की वजह से ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं । इसलिए लोगों को प्रॉपर्टी देखने का ज्यादा टाइम मिल रहा है। और लोग इसका फायदा उठाकर प्रॉपर्टी के बारे में अच्छे से शोध कर रहे है।हालांकि फिलहाल लोग साइट पर नहीं जा सकते लेकिन लोग ऑनलाइन सर्च करने के साथ-साथ इन प्रॉपर्टीज के बारे में कॉल करके भी पूछ रहे हैं। रियल स्टेट डेवलपर्स को आने वाले दिनों में इन लोगों के कस्टमर बनने की उम्मीद है।

कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा- एक ओर जहां लोग अच्छे दिनों की उम्मीद कर रहे हैं वहीं कुछ डेवलपर्स का कहना है कि अभी से ये कहना कि आने वाले दिनों में रियल स्टेट में बूम आएगा या अच्छी बढ़त होगी तो ये थोड़ी जल्दबाजी होगी । लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है घर खरीदने का सबसे अच्छा समय है, क्योंकि प्रॉपर्टी की कीमतें मौजूदा समय में काफी प्रतिस्पर्धी हैं और ब्याज दरें भी कम हैं।