
नई दिल्ली।पेप्सीको इंडिया ( Pepsico India ) उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में ग्रीनफील्ड स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ( Greenfield Snacks Manufacturing Plant ) स्थापित करेगी। इसके तहत कंपनी अगले तीन सालों में 514 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इससे 1500 लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार ( Direct and InDirect Employment ) मिलेगा। कंपनी की निवेश की यह नई योजना 2022 तक देश में अपने स्नैक्स बिजनेस ( Snacks Business ) को दोगुना करने के लिए पेप्सीको के लक्ष्य के अनुरूप है।
उत्तर प्रदेश में निवेशक शिखर सम्मेलन के समारोह में पेप्सीको के वरिष्ठ नेतृत्व ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक समझौतापत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस प्रोजेक्ट के तहत, पेप्सीको इंडिया उत्तर प्रदेश में आलू किसानों का सामाजिक आर्थिक विकास संभव बनाने के लिए कृषि के सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों के उपयोग में सहयोग करेगा। सप्लाई चेन में सहयोग के लिए कंपनी कोल्ड स्टोरेज सुविधा की स्थापना करेगा और इससे राज्य में अनुषंगी एवं अन्य सहयोगी उद्योगों के विकास में मदद मिलेगी।
पेप्सीको इंडिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ अहमद अल शेख ने कहा, "हम अगले कुछ सालों में अपना स्नैक्स बिजनेस दोगुना करना चाहते हैं, इसलिए हम उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार के लिए लगभग 514 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इससे न केवल नौकरियां एवं अनुषंगी उद्योग निर्मित होंगे, बल्कि राज्य में आलू किसानों की सामाजिक-आर्थिक प्रगति भी संभव होगी।"
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
29 Jul 2019 08:18 am
Published on:
29 Jul 2019 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
