3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईशा अंबानी की शादी से पहले उड़ी पीरामल परिवार की नींद, ये है कारण

ईशा अंबानी की इंगेजमेंट अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ ईटली में हो चुकी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 23 Oct 2018, 11:24 AM IST

पिरामल इंटरप्राइजेज

ईशा अंबानी की शादी से पहले उड़ी पीरामल परिवार की नींद, ये है कारण

नई दिल्ली। ईशा अंबानी की सगाई अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ ईटली में हो चुकी हैं। इसी के साथ अब अंबानी और पीरामल परिवार ईशा और आनंद की शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच कॉर्पोरेट जगत में चल रही एक फेक न्यूज ने पीरामल परिवार की नींद उड़ा दी हैं। दरअसल हाल ही में सोशल मिडीया पर पीरामल परिवार के बारे में एक फेक न्यूज तेजी से फैल रही हैं। फेक न्यूज में कहा जा रहा है कि नागर डिवेलपर्स नाम के एक बिल्डर ने पीरामल इंटरप्राइजेज के साथ 1,500-1,800 करोड़ रुपए का लोन डिफॉल्ट किया है। फेक न्यूज में यह भी कहा जा रहा है कि पीरामल इंटरप्राइजेज के शेयर 10 फीसदी तक नीचे गिर गए हैं।

फेक न्यूज से कंपनियों को हो रहा नुकसान

सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे मैसेज शेयर हो रहे हैं जिनमें कहा जा रहा है कि पीरामल इंटरप्राइजेज को भारी नुकसान हो रहा है। सोशल मीडिया पर जोरो से फैल रही इन खबरों पर कंपनी का कहना है कि ये खबरें गलत हैं। इन गलत अफवाहों का सामना करने वाली पीरामल इंटरप्राइजेज अकेली कंपनी नहीं है। इससे पहले भी कई कंपनियों के बारे में सोशल मीडिया पर खबरें फैल चुकी हैं। इन फेक न्यूज से कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इन कंपनियों को भी हुआ नुकसान

कुछ समय पहले फेक न्यूज के चलते ही नेस्ले को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। सोशल मीडिया पर नेस्ले के बारे में ये अफवाह फैल गई थी कि नेस्ले के उत्पादों में जहरीले पदार्थ हैं। ऐसी ही एक अफवाह कुछ समय पहले सोशल मिडिया पर केरल स्थित कल्याण ज्वैलर्स के बारे में भी फैली थी। जिसके चलते कल्याण ज्वैलर्स को तकरीबन 500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।


।