3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार 6वें दिन कम हुर्इ तेल की कीमतें, पेट्रोल पर 10 आैर डीजल पर 7 पैसे की मामूली कटौती

आज पेट्रोल पर 10 पैसे आैर डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की मामूली कटौती की गर्इ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 23 Oct 2018, 8:13 AM IST

Petrol-diesel price

लगातार 6वें दिन तेल की कीमतों पर घटे दाम, पेट्रोल पर 10 आैर डीजल पर 7 पैसे की मामूली कटौती

नर्इ दिल्ली। मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कटौती की गर्इ। जहां पेट्रोल पर 10 पैसे की कटौती की गर्इ। वहीं डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती गर्इ। आपको बता दें कि क्रूड आॅयल के दाम बढ़ने आैर डाॅलर के मुकाबले रुपए के गिरने से क्रूड आॅयल खरीदने में समस्या आ रही हैं। आॅयल कंपनियाें को लगातार घटा सहना पड़ रहा है। राहत की बात यह है कि सरकार आैर आॅयल कंपनियों ने साफ संदेश दे दिया है कि वो र्इरान से तेल आयात को जारी रखेंगे। वहीं साउदी से भी तेल आयात के संदेश मिल चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज देश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम कम होने के बाद आपको अपने शहर में कितने दाम देने होंगे?

पेट्रोल के दाम में 10 पैसे की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम आैसतन 10 पैसे प्रति लीटर के दाम कम हुए हैं। नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 81.34, 83.19 आैर 86.81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल क दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद पेट्रोल के दाम 84.53 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

7 पैसे कम हुए डीजल पर
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम 7 पैसे कम हुए हैं। जिसके बाद तीनों महानगरों में डीजल दाम क्रमशः 74.85, 76.70 आैर 79.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती होने के बाद दाम 78.46 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।