3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं कर वीवर्स दिखा रहे अपना विरोध

वीवर्स अभी भी नहीं कर रहे रिटर्न फाइल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Kumar Pandey

•

Updated: 22 Oct 2018, 8:21 PM IST

file

जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं कर वीवर्स दिखा रहे अपना विरोध

सूरत
इनपुट टैक्स क्रेडिट मुद्दे पर सरकार के रवैये से नाराज वीवर्स अभी तक जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं कर रहे। पिछले दिनों सांसद सी.आर. पाटिल के साथ मीटिंग में उचित हल का आश्वासन मिलने के बाद भी वीवर्स रिटर्न फाइल नहीं कर रहे।
वीवर्स का कहना है कि एक साल से उन्हें जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामलें में आश्वासन ही मिल रहा है। बार-बार आश्वासन मिलने पर भी अभी तक ६०० करोड़ रुपए का रिफंड फंसा हुआ है। इस बार भी अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इसलिए जब तक सरकार की ओर से इस सिलसिले में परिपत्र नहीं आ जाता और उसमें इनपुट टैक्स क्रेडिट के बारे में वीवर्स के अनुसार स्पष्टता नहीं की जाती तब तक जीएसटी से जुड़े रिटर्न फाइल नहीं करेंगे। इधर दूसरी ओर वीवर्स के रिटर्न नहीं फाइल करने के निर्णय के कारण व्यापारियों में चिंता है कि यदि वीवर्स रिटर्न फाइल नहीं करेंगे तो व्यापारियों को खरीद का क्रेडिट कैसे मिलेगा। इस सिलसिले में इस सिलसिले में पिछले दिनों वीवर्स ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास भी किया था। समझाने का प्रयास भी किया था।
उल्लेखनीय है कि वीवर्स ने पिछले दो सप्ताह से इस मुद्दे पर संघर्ष तेज कर दिया है। एक ओर फोगवा की ओर से ज्ञापन और बैठक का आयोजन किया जा रहा है दूसरी ओर कुछ वीवर्स उपवास के माध्यम से विरोध कर रहे हैं। वीवर्स का कहना है कि वह इस बार सरकार की ओर से जब तक स्पष्ट सूचना नहीं मिल जाती तब तक रिटर्न फाइल नहीं करेंगे।

आयकर विभाग में ओपन हाउस
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के निर्देश के अनुसार सूरत आयकर विभाग में मंगलवार को ओपन हाउस का आयोजन किया गया है। करदाता और सीए आयकर विभाग संबंंधित कोई भी समस्या दोपहर10.30 से 11.30 बजे के बीच चीफ कमिश्नर अजयदास मेहरोत्रा से बता सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात