देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार रिलायंस जियो इस साल के मध्य तक हाई-स्पीड फाइबर टू द होम (FTTH) ब्रॉडबैंड सेवा की शुरुआत कर देगी। रिलायंस जियो के पास इस समय पूरे देश में 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा का ऑप्टिक फाइबर का नेटवर्क है। फिलहाल कंपनी के योजना मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, वड़ोदरा और जामनगर जैसे शहरों में जियोफाइबर सेवा उपलब्ध कराने की है।