नई दिल्ली। 19 महीने पहले टेलिकॅाम सेक्टर में आई जियो कंपनी ने आते ही तहलका मचा दिया था। बहुत ही कम समय में जियो ने तकरीबन 15.8 करोड़ ग्राहकों से जुड़ कर आइडिया, एयरटेल और वोडाफोन जैसी बड़ी कंपनीयों को पीछे छोड़ दिया था । ठलेकिन जियो व्दारा शुरू की गई डेटा वाॅर में आइडिया, एयरटेल और वोडाफोन ने भी शामिल हो कर इस कॉम्पीटिशन को बढा दिया । इस बढ़ते कॉम्पीटिशन को देखते हुए एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिये जियो एक नया धन-धना धन आॅफर लेकर आया है । जिसमें जियो अपने 799 रुपये वाले प्लान में रोजाना 6.5 जीबी डेटा दे रहा है ।