फ्रेंचाइजी के जरिए बाजार में अपने उत्पाद पहुंचाती है पतंजलि
देश के एफएमसीजी सेक्टर की बात करें तो ये सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कपंनी ने 20 हजार करोड़ रुपए के टर्नआेवर का लक्ष्य रखा है। इसके पहले वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी ने 5000 करोड़ रुपए का टर्नआेवर काे पार कर लिया था वहीं इसके अगले साल कपंनी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 10 हजार करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर लिया था। कंपनी की अगली तैयारी पड़ोसी देश नेपाल में ग्रामोद्योग के रूप में अपना विस्तार करना है। फिलहाल पतंजलि एफएमसीजी उत्पादों के साथ-साथ पर्सनल केयर उत्पाद को भी एक बड़ी रेंज लाॅन्च कर चुकी है। बता दें कि पतंजलि अपने उत्पादों को फ्रेंचाइजी के जरिए ही बाजार में पहुंचाती है क्योंकि इससे कंपनी को अच्छा खासा मार्जिन तो होता ही बल्कि ग्राहकों को भी एक जगह से पतंजलि के सारे उत्पाद खरीदने में आसानी होता है। फिलहाल कंपनी तीन अलग-अलग माध्यमों से अपने उत्पाद बेचती हैं। इसमें पतंजलि चिकित्सालय, पतंजलि अारोग्य केन्द्र आैर पतंजलि स्वदेशी केन्द्र है। हाल ही में पतंजलि ने अपने दिव्य जल के लिए भी डिस्ट्रीब्यूशन देने की शुरुआती की थी।