इंटरपोल जारी कर चुका है नोटिस
नीरव मोदी को पकड़ने आैर जांच को पूरा करने के लिए जांच एजेंसियां लगातार इसमें जुटी हुर्इं है। नीरव मोदी को पकड़ने के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआर्इ) ने इंटरपोल की भी मदद मांग चुकी है। जिसके बाद इसके खिलाफ इंटरपोल भी नोटिस जारी कर चुका है। अापको बता दें कि नीरव मोदी हीरा कंपनी फायरस्टार डायमंड का संस्थापक है। ये कंपनी एक साल में 200 करोड़ डाॅलर (करीब 13 हजार करोड़ रुपए) का कारोबार करने का दावा करती है। इसके बाद नीरव मोदी ने अपने नाम के ब्रांड से मुंबर्इ, हांगकांग, लंदन, न्यूयाॅर्क आैर मकाऊ में कर्इ स्टोर चलाता है। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक साल 2017 में नीरव मोदी की कुल संपत्ति 180 करोड़ डाॅलर (करीब 11700 करोड़ रुपए) थी। नीरव मोदी के कंपनी का हेडक्वार्टर मुंबर्इ में है।