इसके तहत आप जितनी बार चाहे उतनी बार अपनी वर्चुअल आर्इडी जेनरेट कर सकते हैं। लेकिन इसके आप एक दिन में केवल एक ही बार अपने आधार का वर्चुअल आर्इडी जेनरेट कर सकते हैं। इसकी वर्चुअल की सबसे खास बात ये है कि आप जिस सेवा में प्रयोग के लिए ये वर्चुअल आधार आर्इडी जेनरेट करेंगे उसमें सेवादाता को एक सिमित जानकारी ही मिल सकेगी। इस जानकारी में आपका नाम, पता, आैर फोटोग्रफ ही शेयर होगा। आपकी पहचान के लिए सिर्फ इतनी जानकारी ही पर्याप्त होंगी। इसके बाद से कोर्इ आपके आधार के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।