आपको बता दे हरियाणा में दिल्ली की तरह ही बिजली बिल को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार आंदोलन करने की धमकी दी थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रोहतक में गुरूवार को कहा कि मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिल्ली से सस्ती बिजली देने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में जहां 200 यूनिट तक बिजली की दर 2.50 रूपए प्रति यूनिट है, तो दिल्ली में 200 यूनिट तक एक रूपए प्रति यूनिट है। हरियाणा में जहां 400 यूनिट तक 4.27 रूपए प्रति यूनिट बिजली दर है तो दिल्ली में 400 यूनिट तक 2 रूपये प्रति यूनिट दर है। उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा में 8 से 10 घंटे बिजली आती है वहीं दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। दिल्ली में एक घंटा बिजली जाने पर उपभोक्ता को 50 रूपए प्रति घंटे के हिसाब से हर्जाना मिलता है।