
IPL 2021 में महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं ये 3 रिकॉर्ड, बस करना होगा यह काम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2021 ) के पिछले सीजन में दिखाई दिए भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian Cricket Team ) के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) एक बार फिर आईपीएल 2021 में अपने बल्ले का जादू बिखेरने को तैयार हैं। हालांकि एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पिछले में सीजन बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 2020 में चेन्नई प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इसका कारण यह भी था कि खुुद धोनी भी अपनी फॉर्म में नहीं थे। अब चूंकि आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होने जा रहा है तो ऐसे में उनके फैंस को इस बार उनसे बहुत उम्मीदे हैं।
दरअसल, आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली भिंड़त दिल्ली कैपिटल्स से 10 अप्रैल को होगी। माना जा रहा है कि यह आईपीएल धोनी का अंतिम आईपीएल भी हो सकता है। ऐसे में धोनी के पास अपने चाहने वालों को खुश करने का यह आखिरी और अंतिम मौका हो सकता है। क्रिकेट जानकारों की मानें तो धोनी आईपीएल के इस सीजन तीन उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
बल्लेबाज के रूप में 5000 रन-
माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इस सीजन में बतौर बल्लेबाज अपने 5000 रन पूरे कर सकते हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह बड़ी उपलब्धि होने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इस लीग में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मौजूद रहते हैं। यही वजह है कि आईपीएल के इतिहास में अभी तक ऐसे पांच ही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह करिश्मा करके दिखाया है। धोनी की अगर बात करें तो उनके नाम आईपीएल में अब तक 4632 रन है। ऐसे में 5000 का आंकड़ा पाने के लिए उनको केवल 368 रनों की दरकार है।
आईपीएल में 250 सिक्सर
क्रिकेट के मैदान में हर कोई अपने पंसदीदा बल्लेबाज के बल्ले से चौके-छक्के निकलते देखना चाहता है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी तो वैसे भी अपने शॉट्स के लिए पहचाने जाते हैं। आईपीएल में धोनी के नाम अभी तक 216 सिक्सर दर्ज हैं। इस तरह वह आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा सिक्सर लगाने वाले बल्लेबाज हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल के इस सीजन में 34 सिक्सर लगाकर इस आंकड़े को 250 तक पहुंचा सकते हैं।
विकेटकीपर के रूप में 150 आउट
इंडियन क्रिकेट टीम के लिए भी धोनी हमेशा से बहुत किफायती साबित हुए हैं। जिसकी एक बड़ी वजह उनका विकेट कीपर के रूप में एक सफल खिलाड़ी माना जाना है। अब आईपीएल में भी धोनी वही कमाल दिखा रहे हैं। वह आईपीएल के सबसे सफल विकेट कीपर माने जाते हैं। विकेट कीपर के रूप में धोनी के नाम आईपीएल में अभी तक 148 शिकार दर्ज हैं। ऐसे में 150 का आंकड़ा उनसे केवल दो नंबर दूर है।
Updated on:
07 Apr 2021 07:18 pm
Published on:
07 Apr 2021 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
