scriptCSK vs DC, IPL 2021 में पहला कैच पकड़ते ही मैदान पर दिखा ‘गब्बर’ का भांगड़ा स्टाइल | IPL 2021- CSK vs DC- shikhar dhawan bhangra step after first catch | Patrika News
आईपीएल

CSK vs DC, IPL 2021 में पहला कैच पकड़ते ही मैदान पर दिखा ‘गब्बर’ का भांगड़ा स्टाइल

IPL 2021 के पहले मैच में भी चेन्नई सुपर किेंग्स की शुरुआत खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दो अहम विकेट खो दिए।

Apr 10, 2021 / 08:22 pm

Mahendra Yadav

shikhar dhawan

shikhar dhawan

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) का दूसरा मैच महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किेंग्स और ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है, लेकिन पिछले सीजन में सीएएसके कोई कमाल नहीं दिखा पाई और प्ले ऑफ में भी जगह बनाने में नाकाम रही। वहीं IPL 2021 के पहले मैच में भी चेन्नई सुपर किेंग्स की शुरुआत खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दो अहम विकेट खो दिए। शुरुआती ओवरों में सबसे पहले चेन्नई के बेहतरीन प्लेयर फाफ डु प्लेसिस एलबीडब्यू हो गए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड भी जल्द ही पैवेलियन लौट गए।
पहला कैच पकड़ते ही दिखा गब्बर का भांगड़ा
दूसरे ओवर में आवेश खान ने आते ही पहली बॉल वाइड कर दी। इसके बाद इसी ओवर की चौथी बॉल पर आवेश खान ने फाफ डु प्लेसिस को एलबीडब्यू आउट कर दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में क्रिस वोक्स की बॉली पर ऋतुराज गायकवाड ने शॉट मारा लेकिन गब्बर के नाम मशहूर शिखर धवन ने कैच लपक लिया। IPL 2021 का पहला कैच पकड़ते ही शिखर धवन के चेहरे पर काफी खुशी दिखी और उन्होंने भांगड़ा स्टाइल में अपनी खुशी जताई। कैच पकड़ते ही उन्होंने भांगड़े का स्टेप किया।
यह भी पढ़ें— स्लेजिंग पर अंजिक्य रहाणे के जवाब से चकरा गया था ऑस्ट्रेलियाई बॉलर

shikhar_dhawan.png
हाल ही धनश्री के साथ किया था भांगड़ा
बता दें कि IPL 2021 शुरू होेने से पहले भी शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में शिखर धवन भांगड़ा करते नजर आ रहे थे। उनके साथ क्रिकेटर यजुवेन्द्र चहल की पत्नी भी डांस करती नजर आई थीं। धवन और धनश्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। धनश्री ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था,’गब्बर के स्टाइल में भांगड़ा।’
यह भी पढ़ें— IPL 2021: मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल कर रहे थे बात, तभी अचानक आ गई धनश्री, सिराज से पूछे ये सवाल

टीमें—

चेन्नई सुपरकिंग्स
फाफ डु प्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) , रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

दिल्ली कैपिटल्स
शिखर धवन, पृथ्वी साव, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान), मार्कन स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, टॉम करन, अमित मिश्रा, अवेश खान।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Home / IPL / CSK vs DC, IPL 2021 में पहला कैच पकड़ते ही मैदान पर दिखा ‘गब्बर’ का भांगड़ा स्टाइल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो